Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नेपा लिमिटेड सीएमडी का आकाशवाणी पर विशेष संवाद अनूठी पहल सुर्खियों में

Barkat Qureshi / Wed, Dec 18, 2024 / Post views : 270

Share:
नेपा लिमिटेड सीएमडी का आकाशवाणी पर विशेष संवाद अनूठी पहल सुर्खियों में नेपानगर। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक राकेश कुमार चोखानी ने बुधवार को आकाशवाणी खंडवा पर कार्यक्रम प्रमुख राजेश पाठक के साथ एक विशेष संवाद में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने नेपा लिमिटेड के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने में नेपा की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। चोखानी ने बताया कि भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड नई मशीनरी और संयंत्रों के साथ नया इतिहास रचने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने केंद्र सरकार से वर्किंग कैपिटल के रूप में शीघ्र सहायता मिलने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि नेपा मानव संसाधन विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है। सेवानिवृत्ति के बाद मानव संसाधन की कमी को पूरा करने के लिए स्थानीय कर्मचारियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही, अत्याधुनिक संयंत्रों पर कार्य करने के लिए अनुभवी तकनीकी विशेषज्ञों और कामगारों की भर्ती की जा रही है। सीएमडी ने आशा व्यक्त की कि नेपा भारत सरकार के सहयोग से शीघ्र ही अपने सुनहरे दौर में लौटकर 2047 तक एक पूर्ण विकसित, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा। उन्होंने बताया कि बताया कि हमारा लक्ष्य बेहतर कागज से बेहतर भविष्य हैं। आगे उन्होंने बताया कि नेपा लिमिटेड ने अपनी महत्वपूर्ण संसाधन जैसे चिकित्सालय की गुणवता में सुधार और अन्य उन्नत सुविधाओं को नेपानगर में उपलब्ध करवाने हेतु निजी क्षेत्र का सहयोग लेने के लिए टेंडर निकाला है । पेट्रोल पंप का बेहतर प्रबंधन कर उसकी आय में बढ़ोत्तरी के लिए भी निजी क्षेत्र का सहयोग लिया जाएगा इसके अतिरिक्त खाली पड़ी फारेस्ट भूमि को उपयोगी उत्पादों की व्यापक कृषि के लिए बम्बू मिशन और अन्य योजनाओं के अन्तर्गत विभिन्न विकल्पों को देखा जा रहा है। आकाशवाणी खंडवा द्वारा प्रसारित इस ज्ञानवर्धक रेडियो वार्ता को नेपा लिमिटेड के कर्मचारियों, अधिकारियों और पूरे क्षेत्र के श्रोताओं द्वारा व्यापक रूप से सराहा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें