Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नौशीन कुरैशी की कलम से 

Barkat Qureshi / Tue, Dec 10, 2024 / Post views : 1475

Share:
नौशीन कुरैशी की कलम से  " परिवार कितना महत्व पूर्ण है " परिवार हमें भावनात्मक रूप से सुरक्षा प्रदान करता है जब हमें किसी मुश्किल का सामना करना पड़ता है तो परिवार सबसे पहले मदद करता है और हमें आराम और सहारा देता है । जिसके पास परिवार नहीं होता उसका कोई सहारा नहीं होता अगर वह कोई मुश्किल या परेशानी में पड़ जाए तो तो वह बिल्कुल अकेला हो जाता है परिवार हमें समाज में सही तरीके से जीने के लिए सिखाता है यह हमें अच्छे संस्कार आदतें और मूल्य देता है जिससे हम एक अच्छे इंसान बन पाते हैं और समाज में अच्छे संबंध बना सकते हैं परिवार के लोग एक दूसरे की मदद करते अगर किसी को पैसे की जरूरत होती है तो परिवार उसे मदद करता है परिवार में आपस में समझदारी और सहयोग होता है  पहले जहां संयुक्त बड़े परिवार होते थे वहीं अब छोटे परिवार अधिक आम हो गए हैं लेकिन परिवार का महत्व अब भी उतना ही है परिवार का रूप बदल सकता है लेकिन उसकी भूमिका जीवन हमेशा अहम रहती है  परिवार हमें अपनी परंपराओं और संस्कारों को सिखाता है परिवार में एक साथ समय बिताने से हम अपनी संस्कृति और रीति-रिवाज को समझ पाते हैं और इन्हें अपने जीवन में अपनाते हैं परिवार हर मुश्किल समय में एक दूसरे के साथ खड़ा रहता है चाहे शारीरिक बीमारी हो मानसिक तनाव हो या आर्थिक परेशानी परिवार अपने सदस्य की मदद करता है  इन बिंदुओं से यह साफ है कि परिवार एक ऐसा अहम हिस्सा है जो हमेशा हमें न केवल प्यार और सुरक्षा देता है बल्कि हमें जीवन के हर पहलू में मदद करता है और हमेशा साथ देता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें