: पार्षद सुनील दुबे जनहित के मुद्दे को लेकर पहुंचे कलेक्टर की जनसुनवाई में
Barkat Qureshi / Wed, Sep 24, 2025 / Post views : 398
पार्षद सुनील दुबे जनहित के मुद्दे को लेकर पहुंचे कलेक्टर की जनसुनवाई में
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
टिमरनी- वार्ड नंबर 6 के पार्षद सुनील दुबे ने जनसुनवाई कार्यालय हरदा पहुंचकर विभिन्न जनहित के विषयों पर कलेक्टर को आवेदन सौंपा।जिसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास शहरी 2 के अंतर्गत दिनांक 11 जुलाई 2025 को 30 हितग्राहियों स्वीकृति पत्र दिए गए एवं 31 जुलाई 2025 को 34 हितग्राहियों को चिन्हित कर सूची जिला कार्यालय भेजी जिनमें से आज दिनांक तक किसी को भी प्रथम किश्त का भी भुगतान नहीं हो पाया साथ ही वर्तमान में नए प्रधानमंत्री आवास के पात्र हितग्राहियों को चयन में अवैध कॉलोनी का कारण बताकर उन्हें अपात्र किया जा रहा है, इस संबंध में भी अवगत कराया और उनके द्वारा दिनांक 21 अगस्त 25 को अनुविभागीय अधिकारी टिमरनी को वार्ड क्रमांक 6 के स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यों के प्रारंभ करने के संबंध में भी आवेदन दिया, इस संबंध में भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई इससे भी अवगत कराया एवं दिनांक 9 जुलाई 2025 को जल संसाधन विभाग को अतिक्रमण करता के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करने के बाद भी अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। इन सभी बिंदुओं को लेकर आज आवेदन दिया जिससे सभी जनहित की समस्याओं का निराकरण हो सके।विज्ञापन
विज्ञापन
