Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: पार्षद सुनील दुबे जनहित के मुद्दे को लेकर पहुंचे कलेक्टर की जनसुनवाई में

Barkat Qureshi / Wed, Sep 24, 2025 / Post views : 401

Share:

पार्षद सुनील दुबे जनहित के मुद्दे को लेकर पहुंचे कलेक्टर की जनसुनवाई में

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

टिमरनी- वार्ड नंबर 6 के पार्षद सुनील दुबे ने जनसुनवाई कार्यालय हरदा पहुंचकर विभिन्न जनहित के विषयों पर कलेक्टर को आवेदन सौंपा।जिसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास शहरी 2 के अंतर्गत दिनांक 11 जुलाई 2025 को 30 हितग्राहियों स्वीकृति पत्र दिए गए एवं 31 जुलाई 2025 को 34 हितग्राहियों को चिन्हित कर सूची जिला कार्यालय भेजी जिनमें से आज दिनांक तक किसी को भी प्रथम किश्त का भी भुगतान नहीं हो पाया साथ ही वर्तमान में नए प्रधानमंत्री आवास के पात्र हितग्राहियों को चयन में अवैध कॉलोनी का कारण बताकर उन्हें अपात्र किया जा रहा है, इस संबंध में भी अवगत कराया और उनके द्वारा दिनांक 21 अगस्त 25 को अनुविभागीय अधिकारी टिमरनी को वार्ड क्रमांक 6 के स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यों के प्रारंभ करने के संबंध में भी आवेदन दिया, इस संबंध में भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई इससे भी अवगत कराया एवं दिनांक 9 जुलाई 2025 को जल संसाधन विभाग को अतिक्रमण करता के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करने के बाद भी अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। इन सभी बिंदुओं को लेकर आज आवेदन दिया जिससे सभी जनहित की समस्याओं का निराकरण हो सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें