: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खंडवा में मनाया गया बैग रहित दिवस
Barkat Qureshi / Sat, Oct 25, 2025 / Post views : 227
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खंडवा में मनाया गया बैग रहित दिवस
विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले
खंडवा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और अध्ययन को आनंददायी बनाने के उद्देश्य से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, खंडवा में बैग रहित दिवस (Bagless Day) का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ट्रेनर सुश्री अंजलि शिंदे एवं उनके सहयोगी श्री अंतर सिंह तथा सुश्री शिवानी गिरनारे (दिव्यांग हॉस्टल, खंडवा) ने कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों को भुट्टे के छिलकों से फूल और सजावटी वस्तुएँ बनाने की कला सिखाई।
बच्चों ने भुट्टे के छिलकों का उपयोग करते हुए विभिन्न पैटर्न और डिज़ाइन में आकर्षक कलाकृतियाँ तैयार कीं। इस गतिविधि से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सूक्ष्म कौशल, हाथ-आंख समन्वय, टीम वर्क तथा समस्या समाधान क्षमता का विकास हुआ। साथ ही उन्होंने स्थानीय परंपराओं और लोक शिल्प के प्रति रुचि और सम्मान की भावना भी विकसित की।
विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कला शिक्षिका श्रीमती अंजली पांडेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन स्नातकोत्तर शिक्षक श्री मनीष अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य विषय शिक्षकों की भी उपस्थिति रही।विज्ञापन
विज्ञापन