: पुलिस थाना कसरावद द्वारा नगर रक्षा समिति के सदस्यों के साथ मिलकर आमजनों को नशा मुक्ति अभियान “नशे से दूरी - है जरुरी” के तहत नशे के प्रति जागरुक कर शपथ दिलाई
Barkat Qureshi / Fri, Jul 25, 2025 / Post views : 199
पुलिस थाना कसरावद द्वारा नगर रक्षा समिति के सदस्यों के साथ मिलकर आमजनों को नशा मुक्ति अभियान “नशे से दूरी - है जरुरी” के तहत नशे के प्रति जागरुक कर शपथ दिलाई
नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में सजग एवं जागरुक कर निम्न संदेश दिए
“ हम सब ने यह ठाना है – नशे को जड़ से मिटाना है “
“ जिंदगी को हां और नशे को ना ”
कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट
नशा आज समाज की एक विकराल समस्या बन गई है। नशे का बढ़ता उपभोग समाज एवं व्यक्ति के लिए गंभीर चुनौती बन गया है। जिससे देश एवं प्रदेश की युवापीढ़ी पर खतरनाक प्रभाव पड़ रहा है। आज के समय में नशा केवल एक बुरी आदत नहीं, बल्कि समाज को खोखला करने वाली घातक बीमारी बन चुकी है। युवाओं का भविष्य, पारिवारिक खुशहाली और सामाजिक सुरक्षा सब पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। नशा जीवन को बर्बाद करता है, इससे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान होता है। नशा अपराध को जन्म देता है, जिससे परिवार और समाज प्रभावित होता है। नशा से व्यक्ति व समाज को बचाने के लिए वर्तमान में सम्पूर्ण प्रदेश में पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा नशा मुक्ति अभियान दिनांक 15.07.25 से 30.07.25 तक चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला खरगोन श्री धर्मराज मीणा के निर्देश एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला खरगोन श्रीमती शकुंतला रुहल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को विभिन्न विभागों से सहयोग प्राप्त कर प्रत्येक दिन विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को नशे के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी पुलिस थाना कसरावद जिला खरगोन के द्वारा दिनांक 24.07.25 को ग्राम रक्षा समिति एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को नशे से दुरी है जरुरी अभियान के अंतर्गत नशा नहीं करने के संबंध में जागरुक कर शपथ दिलाई गई एवं आज दिनांक 25.07.25 को थाना कसरावद में भवानी माता चौक पर आमजनों को नशा नहीं करने के संबंध में जागरुक कर शपथ दिलाई गई साथ ही पम्पलेट वितरित कर, सजग एवं जागरुक किया जिसमें ग्राम रक्षा समिति एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों की सहभागिता रही, साथ ही नशाखोरी से दूरी बनाने का बताया गया। नशा मुक्ति केवल एक व्यक्तिगत निर्णय नहीं है, बल्कि यह समाज की जिम्मेदारी भी है। हम सभी को मिलकर इस बुराई का सामना करना होगा और एक स्वस्थ्य व खुशहाल समाज की दिशा में कदम बढ़ाना होगा।विज्ञापन
विज्ञापन
