Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: -प्रतिभा सम्मान विद्यार्थियों के जीवन की सफलता की सीढ़ी है : संयुक्त कलेक्टर सतीश राय

Barkat Qureshi / Sat, Jul 26, 2025 / Post views : 218

Share:

-प्रतिभा सम्मान विद्यार्थियों के जीवन की सफलता की सीढ़ी है : संयुक्त कलेक्टर सतीश राय

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

विद्यार्थियों ने आंखों में उज्ज्वल भविष्य के सपनों के साथ प्राप्त किया नवदुनिया की ओर से प्रतिभा सम्मान

हरदा जिले में प्रतिभा सम्मान समारोह गुरुवार को छीपानेर रोड स्थित द होटल हवेली में आयोजित हुआ। इस गरिमामय मंच पर जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने आंखों में अपने भविष्य के उज्ज्वल सपन लिए के साथ प्रमाण पत्र और मेडल प्राप्त किए। जिले के विभिन्न निजी और सरकारी 21 स्कूलाें में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के 126 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर संयुक्त कलेक्टर सतीश कुमार राय, जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी, सीएमएचओ डा. एचपी सिंह तथा आकाश इंस्टीट्यूट हरदा से नरेंद्र सिंह तोमर के हाथों प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर जब विद्यार्थी स्कूल के डायरेक्टर्स और शिक्षकों के साथ मंच पर पहुंचे तो पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त कलेक्टर सतीश कुमार राय ने कहा कि नवदुनिया परिवार के इस प्रतिभा सम्मान समारोह में आए विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं देता हूं। विद्यार्थियों को जो आज यह सम्मान मिल रहा है वह उनकी मेहनत का परिणाम है। यह सम्मान विद्यार्थियों के जीवन की सफलता की सीढ़ियां हैं, जिन्हें उनको लगातार चढ़ते जाना है। जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी ने विद्यार्थियों से कहा कि आपके अंदर जो प्रतिभा है उसको लगातार निखारते रहें। इस सम्मान समारोह को आयोजित करने के लिए नवदुनिया परिवार को बधाई देता हूं। दूसरे के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनें और सभी के विकास में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्धजन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जीपी गौर ने किया। आकाश इंस्टीट्यूट हरदा मुख्य साझेदार रहा। सहयोगकर्ता के रूप में अमृतश्री दूध उत्पाद हरदा एवं द होटल हवेली हरदा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें