Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: बच्चों में शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए छैगांव माखन की स्कूल में किया जा रहे हैं ,,आयोजन

Barkat Qureshi / Tue, Dec 10, 2024 / Post views : 293

Share:
बच्चों में शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए छैगांव माखन की स्कूल में किया जा रहे हैं ,,आयोजन खण्डवा,,छैगाँवमाखन विकासखंड के शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला टेंमि कला में कक्षा,4 थीं,5 वीं 6 वीं, 7वीं, 8वीं के छात्र-छात्राओं में शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक व शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए,, छलांग प्रोग्राम अंतर्गत स्पंदन समाज सेवा समिति द्वारा खेल मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में विभिन्न खेलों के स्टॉल लगाए गए, जिसे सामान्य मेले की ही तर्ज पे पैसों की बजाय बच्चों के द्वारा ही बनाए गए टोकन देकर खेला जा सकता है। जिसमें बॉल हेड बैलेंसिंग, फ्रॉग वॉक कॉम्पिटीशन, पेपर बॉल बैलेंसिंग,चेयर रेस व बलून एक्टिविटी और कबड्डी जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। उक्त खेल मेलें विकासखंड छैगाँवमाखन व पंधाना के पचास माध्यमिक शालाओं में दानी स्पोर्ट्स फाउंडेशन और पिरामल फाउंडेशन के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न स्तर पर छात्रों का आकलन किया गया कि बच्चे कौन-कौन से खेलों में रुचि रखते हैं तथा कैसे यह खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। इस अवसर पर शाला प्रधान प्रभारी माणकचन्द यादव,उमा मंडलोई,सबीना खान,साधना चौरे,साधना डोंगरे,रानी गीते,शालाप्रबंधन समिति अध्यक्ष और संस्था प्रमुख सीमा प्रकाश, प्रोजेक्ट मैनेजर निशांत फ़ितूरी, एफ सी चंदूलाल और कीर्ति प्रजापति उपस्थित रहे। “कोशिश यही है कि कैसे पढ़ाई को रोचक बनाई जाए और बच्चें कैसे खेल खेल में सीखे, वे खुद से ही अपनी समस्याओं का हल निकालना सीखें और हमारे क्षेत्र/जिले से भी खिलाड़ी बन के निकलें जो विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले को गौरवान्वित करें” ~ निशांत फ़ितूरी, प्रोजेक्ट मैनेजर।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें