Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: बरसात पूर्व जलभराव से निपटने प्रशासन गंभीर एसडीएम शिवम प्रजापति ने किया नगर का स्थलीय निरीक्षण, सांसद प्रतिनिधि चंद्रमोहन राठौर भी रहे साथ

Barkat Qureshi / Sat, Jun 14, 2025 / Post views : 123

Share:
बरसात पूर्व जलभराव से निपटने प्रशासन गंभीर एसडीएम शिवम प्रजापति ने किया नगर का स्थलीय निरीक्षण, सांसद प्रतिनिधि चंद्रमोहन राठौर भी रहे साथ नालों की सफाई, अतिक्रमण हटाने और जल निकासी के दिए सख्त निर्देश   ✍️ संवाददाता – इस्हाक़ गौरी, मूंदी मानसून के आगमन से पूर्व मूंदी नगर में संभावित जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। आज शनिवार को एसडीएम श्री शिवम प्रजापति द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में स्थलीय मौका निरीक्षण किया गया। उनके साथ सांसद प्रतिनिधि श्री चंद्रमोहन राठौर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान नालों की साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।   एसडीएम प्रजापति ने स्पष्ट किया कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या न आए, इसके लिए सभी प्रमुख व कनेक्टिंग नालों की समुचित व समयबद्ध सफाई आवश्यक है। उन्होंने नगर परिषद को आदेशित किया कि सभी वार्डों में तत्काल सफाई कार्य शुरू कराए जाएं तथा निरीक्षण हेतु विशेष टीम गठित की जाए। 🔎 निरीक्षण के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश: वार्ड क्रमांक 2 में—(सावारियां होटल के पास):बने मकान,दुकान व रिक्त भूमि के पुराने दस्तावेज़ मंगवाकर अतिक्रमण पर कार्रवाई   वल्लभ नगर, खंडवा रोड: सड़क पर कब्जा व अतिक्रमण हटाने के निर्देश   वार्ड क्रमांक 4 (पुराना थाना क्षेत्र): नाली पर किए गए अतिक्रमण हटाने व निर्माण सामग्री हटवाने एवं कार्यवाही का आदेश   बावड़ी एवं घोड़ाघाट पुलिया: नालों के चौड़ीकरण एवं गहरीकरण की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश   बावड़ी रोड पर कालोनीनाइजर द्वारा प्राचीन कुएं को बंद करने और नाले की भूमि पर बनी बाउंड्री वॉल पर कार्यवाही के निर्देश   वार्ड क्रमांक 12 में खेत के नाले पर डाली गई मुरम हटाकर प्राकृतिक बहाव बहाल करने के आदेश   वार्ड क्रमांक 4 तालाब मोहल्ला में सीसी रोड पर किए गए अतिक्रमण को एसडीएम ने स्वयं मौजूद रहकर हटवाया   🧹 स्वच्छता पर विशेष अभियान एसडीएम श्री प्रजापति ने नगर परिषद मूंदी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संजय जैन को निर्देशित किया कि प्रत्येक वार्ड के नालों की समुचित सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही नालों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।   सीएमओ श्री संजय जैन ने कहा कि नगर परिषद द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं और प्रयास है कि मानसून के दौरान किसी भी नागरिक को कोई असुविधा न हो।   👥 निरीक्षण के दौरान ये जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित: सांसद प्रतिनिधि चंद्रमोहन राठौर, तहसीलदार श्रीमती वंदना चौहान, पटवारी धर्मेंद्र सिसोदिया, स्वच्छता प्रभारी माखनलाल कानूनगो, जल-विद्युत शाखा प्रभारी सुरेंद्र गुर्जर, सुभम चौहान, प्रदीप कनासे सहित नगर परिषद की पूरी टीम मौके पर उपस्थित रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें