Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान: मां पोहरा देवी सोसाइटी ने गांववासियों को किया जागरूक।

Barkat Qureshi / Mon, Dec 9, 2024 / Post views : 194

Share:
बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान: मां पोहरा देवी सोसाइटी ने गांववासियों को किया जागरूक। बुरहानपुर आज 8 दिसंबर को मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेलफेयर सोसाइटी ने ग्राम पंचायत आमगांव के अंतर्गत आने वाले गांव उसारनी में बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया।   सोसाइटी के जिला प्रभारी सोनू पवार ने ग्रामवासियों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में समझाया और इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। इस दौरान ग्रामीणों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए सुझाव दिए गए।   ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए बाल विवाह रोकने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। सोसाइटी का यह कदम ग्रामीण समाज में जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस दौरान सोसायटी के उपाध्यक्ष राहुल राठौड़, सुरेश राठौड़, इंदल सिंह,सोनू पवार, विकास पवार, भागीरथ चौहान, गोपाल चौहान, शिवा राठौड़, मोनू बंजारा सचिन पवार, महेंद्र सिंह राठौड़, मुरलीधर चौहान, विलास सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें