: बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों की होगी एनीमिया जांच
Barkat Qureshi / Tue, Jul 1, 2025 / Post views : 192
बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों की होगी एनीमिया जांच
गोपाल शुक्ला ब्युरो चीफ
हरदा 1 जुलाई 2025/ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 5 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बालक बालिकाओं की डिजीटल विधियों से एनीमिया की जांच कर यथोचित उपचार व रिपोर्टिंग की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि बच्चों की एनीमिया जांच के लिये ‘‘एनीमिया जांच दल’’ गठित किया गया है। शालेय एनीमिया जांच अभियान के लिये आरबीएसके के नोडल अधिकारी डॉ. जे.एस. कुशवाहा को प्रभारी बनाया गया है। उन्होने बताया कि सम्पूर्ण विकासखण्ड खिरकिया के लिये ए.एम.ओ. डॉ. आशुतोष करोड़े, विकासखण्ड टिमरनी के लिये ए.एम.ओ. डॉ. योगेश अग्रवाल, विकासखण्ड हरदा के लिये ए.एम.ओ. डॉ. फजल खान व डॉ. विजय मीणा तथा नगरीय क्षेत्र हरदा के लिये ए.एम.ओ. डॉ. मंजू वर्मा तथा डॉ. पीएन छलौत्रे को दायित्व सौंपा गया है। साथ ही क्षेत्रीय एएनएम, सीएचओ एवं एक सपोर्ट स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई गई है
गोपाल शुक्ला ब्युरो चीफ
हरदा 1 जुलाई 2025/ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 5 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बालक बालिकाओं की डिजीटल विधियों से एनीमिया की जांच कर यथोचित उपचार व रिपोर्टिंग की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि बच्चों की एनीमिया जांच के लिये ‘‘एनीमिया जांच दल’’ गठित किया गया है। शालेय एनीमिया जांच अभियान के लिये आरबीएसके के नोडल अधिकारी डॉ. जे.एस. कुशवाहा को प्रभारी बनाया गया है। उन्होने बताया कि सम्पूर्ण विकासखण्ड खिरकिया के लिये ए.एम.ओ. डॉ. आशुतोष करोड़े, विकासखण्ड टिमरनी के लिये ए.एम.ओ. डॉ. योगेश अग्रवाल, विकासखण्ड हरदा के लिये ए.एम.ओ. डॉ. फजल खान व डॉ. विजय मीणा तथा नगरीय क्षेत्र हरदा के लिये ए.एम.ओ. डॉ. मंजू वर्मा तथा डॉ. पीएन छलौत्रे को दायित्व सौंपा गया है। साथ ही क्षेत्रीय एएनएम, सीएचओ एवं एक सपोर्ट स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई गई हैविज्ञापन
विज्ञापन