Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: बृध्दजन दुर्व्यवहार सहन न करें, बल्कि अपने अधिकारों का इस्तेमाल करें 

Barkat Qureshi / Sun, Jun 15, 2025 / Post views : 156

Share:
बृध्दजन दुर्व्यवहार सहन न करें, बल्कि अपने अधिकारों का इस्तेमाल करें  हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा/ विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर आमजनों में बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने तथा वृद्धों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संबंध में जागरूकता प्रसारित करने के उद्देश्य से हरदा के वृद्धाश्रम में सिविल सोसायटी, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन तथा अन्य स्टेट होल्डर्स के साथ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में श्री चन्द्रशेखर राठौर सचिव द्वारा वृद्धजनों को नालसा योजना के तहत वृध्दजनों से संबंधित कानूनों एवं उनके संवैधानिक अधिकारों आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस शिविर में न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर राठौर द्वारा उपस्थितजनों को बताया गया कि हर वर्ष 15 जून को मनाया जाने वाला विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस का उद्देश्य बुजुर्गो के साथ होने वाले दुव्र्यवहार, भेद-भाव और उपेक्षा के बारे में जागरूकता प्रसारित करना है। बुजुर्गो के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं के प्रति जागरूकता जरूरी है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के टोल फ्री हेल्पलाईन नंबर 14567 पर फोन करके वरिष्ठजन कानूनी मामलों की जानकारी ले सकते है। साथ ही बेसहारा बुजुर्गो के साथ दुव्र्यवहार की घटनाओं को रोकने के लिए व बचाव के लिए भी मदद मिलती है। इस नंबर पर सुबह 8 से रात के 8 बजे तक संपर्क कर सकते है। इसके अलावा नेशनल इमरजेंसी नंबर 112 पर पुलिस को काॅल कर सकते है। यदि बच्चे बुजुर्ग के साथ दुव्र्यवहार करते है या उन्हें घर से निकालते है तो बुजुर्ग अपने क्षेत्र के एस.डी.एम. या कलेक्टर के पास जाकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज करा सकते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें