Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: ब्रेकिंग खंडवा मध्य प्रदेश

Barkat Qureshi / Tue, Oct 8, 2024 / Post views : 208

Share:
रिपोर्टर रामचंद्र कासड़े पार्वतीबाई धर्मशाला खंडवा में दिनांक ६/१०/२०२४को कोरकू आदिवासी समाज सुधार संगठन जिला खंडवा द्वारा बैठक आहुत की गई। जिसमें कोरकू आदिवासी समाज के वार्षिक कार्ययोजना पर रूपरेखा तैयार किया गया। जिसमें९ बिंदुओं पर प्रमुखता से विचार विमर्श किया गया। जो निम्न अनुसार है- (१) जनवरी 2025 में कैरियर काउंसलिंग एवं राज्य स्तरीय पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन करना। (२) जनवरी 2025 में अखिल भारतीय कोरकू निबंध प्रतियोगिता आयोजित करना। (३) जनवरी 2025 में कोरकू आदिरंग स्मारिका पुस्तिका के द्वितीय संस्करण का विमोचन करना। (४) पारिवारिक मिलन समारोह में वर्ष 2024 के अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण करना। (५) कोरकू ओलंपिक गेम्स वर्ष 2025 का आयोजन ग्राम जामधड़ मैं करना। (६) वर्ष 2025 के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना। (७) स्वतंत्रता सेनानी गंजनसिंह शीलू की जयंती हरसूद मैं आयोजित करना। (८) 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस समारोह 2025 को वन ग्राम गोलखेड़ा मैं आयोजित करना। (९) कोरकू आदिवासी समाज के समक्ष आने वाले विभिन्न समस्याओं को हल करना एवं कोरकू आदिवासी समाज को शोषण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना आदि। इसके अतिरिक्त साथ ही साथ बैठक में कोरकू आदिवासी समाज सुधार संगठन जिला खंडवा के जिला कार्यकारिणी में श्री भीमसिंह सुचार को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। तथा श्री निखिलेश पालवी को कोरकू आदिवासी समाज संगठन तहसील खालवा के कोषाध्यक्ष के पद पर एवं खालवा संगठन के अंतर्गत गोल खेड़ा सेक्टर प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया। उक्त अवसर पर अखिल भारतीय कोरकू आदिवासी महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीराम सुथार, कोर कू आदिवासी समाज संगठन जिला खंडवा के अध्यक्ष श्री राम जी चौहान, कोरकू आदिवासी समाज संगठन तहसील खालवा के अध्यक्ष श्री राधेश्याम पाटिल, खंडवा कार्यकारिणी के संरक्षक श्री विजय कासडे, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री जगराम कलम, डॉक्टर श्री दुरुतपाल बघेल, श्री शांतिलाल कलमें पीसीओ खंडवा, श्री कलीराम पालवी भगांवां,श्री निखिलेश पालवी, श्री भीमसिंह सुचार आदि सभी लोगों ने वार्षिक कार्य योजना पर अपने-अपने सुझाव एवं सहमति व्यक्त किये। एवं वार्षिक कार्य योजना को आयोजन हेतु राशि संकलन के लिए प्रस्ताव रखें। प्रेषक राधेश्याम पाटिल तहसील अध्यक्ष खालवा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें