: भाजपा द्वारा प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया
Barkat Qureshi / Thu, Jun 12, 2025 / Post views : 147
भाजपा द्वारा प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी के तहत भाजपा जिला कार्यालय ‘‘ कमल कुंज‘‘ हरदा में प्रोफेशनल समिट का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मोदी जी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास जी उइके, पूर्व केबिनेट मंत्री श्री कमल जी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश सिंह वर्मा एवं पूर्व टिमरनी विधायक श्री संजय जी शाह द्वारा किया गया। तत्पष्चात पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें उन्होने भारत के अमृतकाल में सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे शिक्षक, शिक्षाविद, अधिवक्ता, चिकित्सक, इंजीनियर्स, स्टार्ट अप, खिलाड़ी, व्यापारी, सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले एन.जी.ओ. राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त एवं समाज के विभिन्न क्षेत्र में काम करने वालों को आमंत्रित कर प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष श्री राजेश सिंह वर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए माननीय मोदी जी के विकास कार्य एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। विशेष वक्ता शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक श्री बसंत सिंह राजपूत ने विकसित भारत में हमारी भूमिका विषय पर वक्तव्य देते हुए कहा कि भारत देश माननीय मोदी जी के नेतृत्व में विष्व की आर्थिक शक्ति, सैन्य शक्ति के साथ साथ स्टार्ट अप के क्षेत्र में भी विष्व पटल पर उभरकर सामने आया है, शिक्षा क्षेत्र में भारतीय मूल्यों पर राष्ट्रीय शिक्षा निति से विद्यार्थीयों का सर्वांगीण विकास तो होगा ही साथ ही साथ विद्यार्थी इस शिक्षा नीति के माध्यम से समाजहित एवं देशहित में अपने दायित्वों का निर्वहन भी करेंगे। विशेष अतिथि पूर्व विधायक टिमरनी श्री संजय जी शाह ने 2014 के पूर्व एवं वर्तमान तक के विकास कार्यों की तुलना करते हुए आज के भारत की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता पूर्व केबिनेट मंत्री श्री कमल जी पटेल ने सशक्त भारत सुरक्षित भारत विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, हमारी ऐतिहासिक विरासतों का पुर्नउत्थान किया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत चहुमुखी विकास कर रहा है। भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से अपने शौर्य एवं पराक्रम का प्रदर्षन किया है। मुख्य अतिथि श्री दुर्गादास जी उइके सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ने सेवा सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी की सरकार के 11 साल बेमिसाल है। इन 11 वर्षों में भारत देष के प्रत्येक नागरिक का विकास हुआ है। मोदीजी की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को प्राप्त हो रहा है। भारत के सातो पूर्वोत्तर राज्यों का विकास पर हमारी सरकार का विशेष ध्यान है। मोदी जी की सरकार ने महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिष्चित की है। तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रतिनिधित्व प्रदान किया है। मोदी जी का 2047 तक भारत को परम वैभव तक पहुॅचाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम का संचालन संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के जिला संयोजक श्री राजेश गोदारा ने किया एवं आभार सह संयोजक श्री विनित गीते ने किया। कार्यक्रम के अंत में गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में मृतकों की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजली दी गई एवं दुर्घटना में घायल यात्रियों की कुशलता की कामना की। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी के तहत भाजपा जिला कार्यालय ‘‘ कमल कुंज‘‘ हरदा में प्रोफेशनल समिट का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मोदी जी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास जी उइके, पूर्व केबिनेट मंत्री श्री कमल जी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश सिंह वर्मा एवं पूर्व टिमरनी विधायक श्री संजय जी शाह द्वारा किया गया। तत्पष्चात पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें उन्होने भारत के अमृतकाल में सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे शिक्षक, शिक्षाविद, अधिवक्ता, चिकित्सक, इंजीनियर्स, स्टार्ट अप, खिलाड़ी, व्यापारी, सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले एन.जी.ओ. राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त एवं समाज के विभिन्न क्षेत्र में काम करने वालों को आमंत्रित कर प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष श्री राजेश सिंह वर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए माननीय मोदी जी के विकास कार्य एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। विशेष वक्ता शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक श्री बसंत सिंह राजपूत ने विकसित भारत में हमारी भूमिका विषय पर वक्तव्य देते हुए कहा कि भारत देश माननीय मोदी जी के नेतृत्व में विष्व की आर्थिक शक्ति, सैन्य शक्ति के साथ साथ स्टार्ट अप के क्षेत्र में भी विष्व पटल पर उभरकर सामने आया है, शिक्षा क्षेत्र में भारतीय मूल्यों पर राष्ट्रीय शिक्षा निति से विद्यार्थीयों का सर्वांगीण विकास तो होगा ही साथ ही साथ विद्यार्थी इस शिक्षा नीति के माध्यम से समाजहित एवं देशहित में अपने दायित्वों का निर्वहन भी करेंगे। विशेष अतिथि पूर्व विधायक टिमरनी श्री संजय जी शाह ने 2014 के पूर्व एवं वर्तमान तक के विकास कार्यों की तुलना करते हुए आज के भारत की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता पूर्व केबिनेट मंत्री श्री कमल जी पटेल ने सशक्त भारत सुरक्षित भारत विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, हमारी ऐतिहासिक विरासतों का पुर्नउत्थान किया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत चहुमुखी विकास कर रहा है। भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से अपने शौर्य एवं पराक्रम का प्रदर्षन किया है। मुख्य अतिथि श्री दुर्गादास जी उइके सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ने सेवा सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी की सरकार के 11 साल बेमिसाल है। इन 11 वर्षों में भारत देष के प्रत्येक नागरिक का विकास हुआ है। मोदीजी की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को प्राप्त हो रहा है। भारत के सातो पूर्वोत्तर राज्यों का विकास पर हमारी सरकार का विशेष ध्यान है। मोदी जी की सरकार ने महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिष्चित की है। तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रतिनिधित्व प्रदान किया है। मोदी जी का 2047 तक भारत को परम वैभव तक पहुॅचाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम का संचालन संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के जिला संयोजक श्री राजेश गोदारा ने किया एवं आभार सह संयोजक श्री विनित गीते ने किया। कार्यक्रम के अंत में गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में मृतकों की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजली दी गई एवं दुर्घटना में घायल यात्रियों की कुशलता की कामना की। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।विज्ञापन
विज्ञापन