: भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गाय हेतु पुरस्कार वितरित
Barkat Qureshi / Sat, Jun 7, 2025 / Post views : 246
भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गाय हेतु पुरस्कार वितरित
हरदा से ब्यूूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 7 जून 2025, भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना" के अंतर्गत जिला स्तरीय पुरस्कारों का वितरण शनिवार को हरदा विधायक डॉ आर के दोगने व पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत और अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत ललित पटेल भी मौजूद थे। पशुपालकों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः ₹51,000, ₹21,000 और ₹11,000 की राशि संबंधितों के बैंक खातों में पशुपालन विभाग द्वारा अंतरित की जावेगी । प्रथम पुरस्कार श्री रमेश बिश्नोई ग्राम एडाबेड़ा विकासखंड हरदा की गाय को जिसने 16.28 लीटर उत्पादन प्रतिदिन दिया । द्वितीय पुरस्कार बृजमोहन बिश्नोई ग्राम हरपालिया विकासखंड खिरकिया को दिया गया है जिनकी गाय ने औसत उत्पादन प्रतिदिन 15.399 लीटर दिया । तृतीय पुरस्कार श्रीमती राधिका गुर्जर निवासी सिराली विकासखंड खिड़कियां को दिया गया जिनकी गाय ने 14.539 लीटर औसत दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन दिया । वित्त वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समुन्नत योजना अंतर्गत दो पशुपालकों को मुर्रा सांड हेतु , बकरी इकाई योजना अंतर्गत सात हितग्राहियों को अनुदान राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया । कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षित 14 मैत्रियों को कृत्रिमt गर्भाधान किट प्रदान की गई । बड़ी संख्या में पशुपालक एवं पशु चिकित्सा विभाग का क्षेत्रीय अमला भी कार्यक्रम में उपस्थित हुआ । उपसंचालक पशुपालन डॉ एस के त्रिपाठी ने सभी पशुपालकों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन