Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जिला हरदा पर भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन गरीब कल्याण की मान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 11 साल बेमिसाल पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

Barkat Qureshi / Fri, Jun 6, 2025 / Post views : 162

Share:
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जिला हरदा पर भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन गरीब कल्याण की मान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 11 साल बेमिसाल पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा - कार्यशाला का शुभारंभ केंद्रीय जनजातिय मंत्री डी. डी. उइके , पूर्व केबिनेट मंत्री कमल पटेल पूर्व विधायक संजय शाह, जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ,जिला प्रभारी विकास विरानी, जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला द्वारा भारत माता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी , पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कार्यशाला पर भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश द्वारा निर्धारित पांच कार्यक्रम 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के जिला संयोजक बसंत सिंह राजपूत ,केंद्र सरकार के 11 वर्ष संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के संयोजक राजेश गोदारा, विश्व योग दिवस संयोजक दर्शन सिंह गहलोत ,आपातकाल कार्यक्रम के संयोजक देवी सिंह सांखला ,डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी कार्यक्रम के संयोजक के रूप में विनोद गुर्जर के नाम की घोषणा की गई । तत्पश्चात जिला प्रभारी विकास विरानी ने कहां की भाजपा के कार्यक्रमों में रचनात्मक होती है एवं इन कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ता विकास एवं संगठन कार्य विस्तार किया जाता है , इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब कल्याण की सरकार है , किसान हितैषी सरकार है भाजपा कि सरकार में हर वर्ग की जनता का विकास हुआ है। मुख्य अतिथि केंद्रीय केंद्रीय मंत्री डी.डी. उइके ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्य पद्धति एवं कार्यकर्ताओं एवं कार्य के आधार पर देश ही नहीं अपितू विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है एवं राष्ट्रभक्त पार्टी बनी है। भाजपा की सरकार देश के विकास एवं उत्थान के साथ-साथ भारत माता को विश्व गुरु के पद पर आसीन करने के लिए दृढ संकल्पित है। सभी कार्यक्रम संयोजको ने प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की रूपरेखा रखते हुए मंडल स्तर पर समितियां की घोषणा की । विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के संयोजक बसंत सिंह राजपूत ने बताया कि भारत देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 11 साल बेमिसाल के अवसर पर हरदा जिला द्वारा 11000 पौधा रोपण का लक्ष्य लिया है ।हरदा के मां रेवा गार्डन, नेहरू पार्क एवं श्री गुप्तेश्वर मंदिर अजनाल नदी के किनारे पौधारोपण किया गया कार्यशाला का संचालन देवीसिंह सांखला द्वारा किया गया । कार्यशाला के अंत में राजेश गोदारा के द्वारा द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें