Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती मनाई

Barkat Qureshi / Wed, Dec 25, 2024 / Post views : 126

Share:
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती मनाई बाधायें आती हैं आयें, घिरे प्रलय की घोर घटायें, पांवों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसे यदि ज्वालायें, नीज हाथों से हंसते हंसते, आग लगाकर चलना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा,: *श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी हरदा - आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कमल कुंज हरदा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के 100वीं जन्म जयंति के अवसर पर जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि अटल जी के चित्र पर पुष्पांजली करते हुए एवं उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रदर्षनी का पूर्व मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेष वर्मा, जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला, वरिष्ठ नेता अषोक जैन, नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेड़िया, उपाध्यक्ष अंषुल गोयल, नगर परिषद खिरकिया उपाध्यक्ष विजयन्त गौर, कार्यक्रम संयोजक राजेष गोदारा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अवलोकन किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेष वर्मा ने अटल जी के जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार में प्रथम प्रधानमंत्री बनने तक सुषासन एवं कार्य पद्यति पर अपने विचार व्यक्त किये एवं अटल जी की दो कविताओं का वाचन किया। पूर्व मंत्री कमल पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने साथ अधिकतर कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए पार्टी को मजबूत करते हुए सत्ता परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन के साथ स्वस्थ्य एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के लिए बार-बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्यप्रदेष एवं केंद्र में बनाने के लिए जन जन को जोड़े। उन्होने कहा कि सन् 1980 से लेकर भारतीय जनता पार्टी आज विष्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर जनता की सेवा कर रही है। हमें अटल जी के सिद्धांतों का पालन करते हुए सक्रियता के साथ राजनीति के माध्यम से समाज की सेवा करना चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नितेष बादर, राजू कमेड़िया, ओमप्रकाष चौहान, विजय जेवल्या, विनोद गुर्जर, बलराम काले, प्रवीण जैसानी, तिलकराज शर्मा, प्रहलाद पटेल, प्रदीप गौर, उदय सिंह चौहान, महिला मोर्चा, दुर्गेष राठौर, महेन्द्र राय, जिलाध्यक्ष अनिता अग्रवाल, विपिन सोनकर, विक्रांत अग्रवाल, विजय पटेल, योगमाया शर्मा, रेखा लुनिया सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बसंत राजपूत ने किया एवं आभार राजेष गोदारा ने माना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें