Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: भारत के 13 वें प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को नेपा लिमिटेड परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Barkat Qureshi / Sat, Dec 28, 2024 / Post views : 122

Share:
भारत के 13 वें प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को नेपा लिमिटेड परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की नेपानगर।भारी उद्योग मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड के प्रशासनिक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक ने कहा महान अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री, जिन्होंने भारत की प्रगति के लिए 10 साल तक काम किया, का निधन निश्चित रूप से दुखद समाचार और बड़ी क्षति है। नेपा लिमिटेड परिवार की ओर से मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले ।महाप्रबंधक विपणन अजय गोयल ने दिवंगत डॉक्टर मनमोहन सिंह को सौम्य व्यक्तित्व और महान अर्थशास्त्री के रूप में याद किया। जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने स्मृतिशेष डॉक्टर मनमोहन सिंह को भारत की अर्थव्यवस्था सुधारक के रूप में परिभाषित किया और उनके योगदान को नमन किया। वाणिज्य विभाग के ईशान व्यास ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु शांति पाठ का वाचन किया। इस अवसर पर उप प्रबंधक वित्त विकास रेड्डी, राजेंद्र चौधरी, दीपक सिंह ठाकुर, देवेंद्र कुमार पांडेय, राजेंद्र चौधरी, आलोपी प्रसाद शुक्ला, रामविलास रघुवंशी, दीपक सिंह ठाकुर, सुनील राव, मिलिंद किरंगे, सुरेश रघुवंशी, संगीता लाल, संदीप कुमार माले, राकेश चाकरे, प्रतीक गणेचर, लक्ष्मी सेन, शिवनन्दन उमाले, गिरीश झोपे, पंकज गुजर, अदिति मतलाने, तारिणी नागवंशी,गिरीश वर्मा, खुशी पदराम आदि शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें