: मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की राजनैतिक दलों को दी जानकारी
Barkat Qureshi / Mon, Jan 6, 2025 / Post views : 173
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की राजनैतिक दलों को दी जानकारी
हरदा 6 जनवरी 2025/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 जनवरी 2025 को अर्हता तिथि मानते हुए सोमवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जिले के सभी 517 मतदान केन्द्रों तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण व सहायक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय स्तर पर किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक में जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी श्री प्रेमलाल गनौरे व श्री चिरोंजीलाल मंडराई, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री राजेश वर्मा, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री गगन अग्रवाल मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से संबंधित जानकारी दी। उन्होने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिले में 5622 नये मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गये तथा 1600 नाम मतदाता सूची से काटे गये है। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली के एक-एक सेट की प्रति एवं फोटो रहित पीडीएफ की डीव्हीडी कलेक्टर श्री सिंह ने प्रदान की।
हरदा 6 जनवरी 2025/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 जनवरी 2025 को अर्हता तिथि मानते हुए सोमवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जिले के सभी 517 मतदान केन्द्रों तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण व सहायक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय स्तर पर किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक में जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी श्री प्रेमलाल गनौरे व श्री चिरोंजीलाल मंडराई, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री राजेश वर्मा, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री गगन अग्रवाल मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से संबंधित जानकारी दी। उन्होने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिले में 5622 नये मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गये तथा 1600 नाम मतदाता सूची से काटे गये है। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली के एक-एक सेट की प्रति एवं फोटो रहित पीडीएफ की डीव्हीडी कलेक्टर श्री सिंह ने प्रदान की।विज्ञापन
विज्ञापन