Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मलगांव में बाबा रामदेव का भव्य उत्सव, ग्रामीणों ने मिलकर किया विशाल भंडारा

Barkat Qureshi / Tue, Sep 2, 2025 / Post views : 277

Share:

मलगांव में बाबा रामदेव का भव्य उत्सव, ग्रामीणों ने मिलकर किया विशाल भंडारा

कलशयात्रा और भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ आस्था का महापर्व, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

मलगांव से संवाददाता शिवम राठौड़

खंडवा/खालवा। खालवा तहसील के ग्राम मालगांव में बाबा रामदेव के मंदिर परिसर में मंगलवार को आस्था और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला। पूरे गांव ने मिलकर भव्य धार्मिक उत्सव का आयोजन किया। कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों सहित आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही बाबा रामदेव मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर नारियल व चूरमा का प्रसाद अर्पित किया। मंदिर प्रांगण में भक्ति गीतों और जयकारों की गूंज ने पूरे माहौल को श्रद्धामय और उल्लासपूर्ण बना दिया। मौके पर मौजूद अतिथियों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का समाज में विशेष महत्व है। ऐसे आयोजन न केवल आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं बल्कि बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का भी काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भोजन के साथ-साथ व्यक्ति के जीवन में संस्कार और संस्कृति का होना भी अनिवार्य है और यह तभी संभव है जब बचपन से ही संस्कृति के सम्मान की शिक्षा दी जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें