: महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
Barkat Qureshi / Tue, Aug 5, 2025 / Post views : 185
महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
आवेदक:- श्री विनोद लोवंशी, निवासी रामपुरी रेयक, पोस्ट निशानियां, तहसील हरसूद जिला खंडवा
आरोपी:- राधा रमन सिंह राजपूत , ब्रांच मैनेजर,केनरा बैंक, छनेरा नया हरसूद, जिला खंडवा
रिश्वत राशि:- 5,000/- रूपये,
विवरण:- आवेदक को आचार्य विद्यासागर योजना अंतर्गत दूध डेयरी निर्माण हेतु शासन से राशि-6,00,000/-रू. स्वीकृत होना था।उपरोक्त राशि स्वीकृत कराकर आवेदक के बैंक खाते में डालने के एवज में आरोपी द्वारा आवेदक से 75,000/- रू. रिश्वत की मांग की गई थी। जिसकी प्रथम किस्त 10000 रुपए वह ले चुका था एवं द्वितीय किस्त की राशि आज 5000 रुपए देना तय हुआ था।तृतीय किस्त की राशि आवेदक के बैंक खाते में आने पर देना थी।जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा श्री राजेश सहाय पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनाक 05.08.2025 को ट्रैप का आयोजन किया गया । आरोपी ने जैसे ही रिश्वत की राशि अपने हाथ में ली आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
ट्रेपदल सदस्य:- डीएसपी लोकायुक्त सुनील तालान,निरीक्षक सचिन पटेरिया,, आरक्षक विजय सेलार,आरक्षक अनिल परमार, आरक्षक पवन पटोरिया, टाइपिस्ट प्रभात मोरे, चालक शेरसिंह ठाकुर और 2 पंच साक्षी शामिल है।
विवरण:- आवेदक को आचार्य विद्यासागर योजना अंतर्गत दूध डेयरी निर्माण हेतु शासन से राशि-6,00,000/-रू. स्वीकृत होना था।उपरोक्त राशि स्वीकृत कराकर आवेदक के बैंक खाते में डालने के एवज में आरोपी द्वारा आवेदक से 75,000/- रू. रिश्वत की मांग की गई थी। जिसकी प्रथम किस्त 10000 रुपए वह ले चुका था एवं द्वितीय किस्त की राशि आज 5000 रुपए देना तय हुआ था।तृतीय किस्त की राशि आवेदक के बैंक खाते में आने पर देना थी।जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा श्री राजेश सहाय पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनाक 05.08.2025 को ट्रैप का आयोजन किया गया । आरोपी ने जैसे ही रिश्वत की राशि अपने हाथ में ली आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
ट्रेपदल सदस्य:- डीएसपी लोकायुक्त सुनील तालान,निरीक्षक सचिन पटेरिया,, आरक्षक विजय सेलार,आरक्षक अनिल परमार, आरक्षक पवन पटोरिया, टाइपिस्ट प्रभात मोरे, चालक शेरसिंह ठाकुर और 2 पंच साक्षी शामिल है।विज्ञापन
विज्ञापन