: महिला बाल विकास विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया
Barkat Qureshi / Sat, Dec 7, 2024 / Post views : 169
महिला बाल विकास विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया
हरदा - मध्य प्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के विशेष जागरूकता अभियान ‘’हम होगें कामयाब पखबाडा’’ अंतर्गत आज दिनॉक 07/12/2024 को जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्रीमान संजय त्रिपाठी महोदय के निर्देशन में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, एवं शी-बॉक्स विषय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा में कार्यक्रम अयोजित किया गया – जिसके अंतर्गत जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अपर्णा लोधी द्वारा उपस्थित अंतरविभागीय अमलों को महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम एवं शी- बॉक्स पोर्टल के बारे मे विस्तार से बताया गया। तथा प्रशासक वन स्टॉप सेंटर श्रीमती सुचिता एक्का द्वारा वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, महिला हेल्पलाइन181, चाइल्डलाइन 1098 की जानकारी दी गई। एवं वन स्टॉप सेंटर की योजनाओं के पेम्प लेट वितरित किये गये। महिला थाना प्रभारी श्रीमति अंजना पाटील द्वारा पीडित महिला एवं बालिका किस प्रकार पुलिस सहायता के प्राप्त कर सकती है के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ दिलायी गयी। उक्त कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक, श्रीमति सुचिता एक्का, जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अपर्णा लोधी, महिला थाना प्रभारी श्रीमति अंजना पाटील, वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ, महिला आरक्षक और प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, सुपरबाईजर, ऑगनबाडी कार्यकर्ता, पैरालिगल वालिटियर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन