Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: महिला सशक्त वाहिनी कक्षा की छात्राओं को यातायात प्रशिक्षण

Barkat Qureshi / Thu, Dec 26, 2024 / Post views : 159

Share:
महिला सशक्त वाहिनी कक्षा की छात्राओं को यातायात प्रशिक्षण आज दिनांक वीर वाल दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महिला सशक्त वाहिनी कक्षा की छात्राओं को थाना यातायात विजिट कराया गया जहाँ थाना यातायात में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीयों द्वारा छात्राओं को यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई साथ ही ट्रैफिक सिग्नल, यातायात संकेत , रोड़ मार्किंग , यातायात नियम जैसे हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने शराब पीकर वाहन न चलाने , तेजगति से वाहन न चलाने , बिना वाहन बीमा के वाहन न चलाने संबंधित नियम एवं जुर्माने के संबंध में जानकारी दी गई      यातायात प्रबंध में उपयोगी उपकरणों से अवगत कराया यातायात पुलिस द्वारा छात्राओं को यातायात उपकरण ब्रीथ एनाजाईजर मशीन, स्पीड राडर गन , साउण्ड लेवल मीटर, स्टॉपर , बैरिकेड , के उपयोग बताये गये ।    इसके बाद भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही गुड सेमेरिटन योजाना की भी जानकारी दी जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचा कर 5000/- रूपये की राशि ईनाम स्वरूप पायी जा सकती है की जानकारी देते हुये सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने के लिये प्रेरित किया । यातायात पुलिस द्वारा छात्र छात्राओं से अपील किया की वे अपने परिजनों को बताये गये यातायात नियमों की जानकारी दे ओर अपने पापा से मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट लगाने की जिद करें । जागरूकता कार्यक्रम में महिला बाल विकास से परियोजना अधिकारी भारती भल्लावी , पर्यवेक्षक सोनाली, रेखा , आँगनबाडी कार्यकर्ता सीमा, डॉली , बंदना एवं लगभग 50 छात्राऐ तथा यातायात पुलिस से रनि. संदीप सुनेश , सउनि कपिल अग्रवाल प्र.आर. महेश शर्मा ,आर. अभिषेक , रतन , अंकज , अशोक उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें