Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: महिला हिंसा के विरूद्ध स्व सहायता समूहों का "नई चेतना 3.0" अभियान जारी

Barkat Qureshi / Mon, Dec 9, 2024 / Post views : 149

Share:
महिला हिंसा के विरूद्ध स्व सहायता समूहों का "नई चेतना 3.0" अभियान जारी हरदा ,म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में महिला हिंसा के विरूद्ध "नई चेतना 3.0 अभियान" आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत हरदा जिले ग्रामीण क्षेत्रों में महिला हिंसा के विरूद्ध राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वसहायता समूहों की महिला सदस्यों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गठित स्व-सहायता समूह सदस्यों द्वारा ग्राम स्तर पर यह जेण्डर जागरूकता अभियान 23 दिसम्बर 2024 तक चलाया जायेगा। आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह सदस्यों द्वारा अभियान के संबंध में विभिन्न बैठकों व उनके परिसंघो में निरंतर चर्चा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे है। उन्होंने बताया कि ग्राम स्तर पर किशोर- किशोरियों महिलाओं व पुरुषों के साथ सीधे संवाद कर महिला हिंसा के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जागरूकता रैली, रंगोली, प्रशिक्षण, समूह चर्चा, एवं शपथ के माध्यम से जन जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। सीईओ श्रीमती झानिया ने बताया कि पंचायत स्तर पर प्रशिक्षणो के माध्यम से ग्रामीणजनों को महिला हिंसा रोकने के लिए प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ-साथ अन्य विभागों द्वारा भी सामूहिक प्रयास किये जा रहे है। आजीविका मिशन द्वारा स्थापित लोक अधिकार केन्द्रो के माध्यम से भी महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के प्रति जागरूकता की पहल की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें