Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मां राज राजेश्वरी धाम महालक्ष्मी मंदिर, खंडवा में दीपावाली पर्व के अवसर पर 5 दिवसीय विशेष श्रृंगार का शुभारंभ

Barkat Qureshi / Fri, Oct 17, 2025 / Post views : 236

Share:

मां राज राजेश्वरी धाम महालक्ष्मी मंदिर, खंडवा में दीपावाली पर्व के अवसर पर 5 दिवसीय विशेष श्रृंगार का शुभारंभ

खंडवा/ दीपावली के पावन पर्व पर मां राज राजेश्वरी धाम महालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है। मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी दीपावली के पांच दिनों तक मां के भव्य और दिव्य स्वरूपों में श्रृंगार किया जा रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दर्शन हेतु मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर के पुजारी पं. चैतन्य तांदले ने बताया कि कोल्हापुर स्थित मुख्य मंदिर के अनुसार ही सभी विधियां इस मंदिर में की जाती हैं इस वर्ष भी दीप पर्व के प्रथम दिवस,बसुबारस के दिन मां महालक्ष्मी का श्रृंगार विशेष रेशमी वस्त्रों एवं आभूषणों में कर उन्हें मां धनलक्ष्मी के रूप में सजाया गया। इस स्वरूप में मां की छवि के दर्शन श्रद्धालुओं को प्राप्त हुए। श्रृंगार के बाद विशेष श्रीसूक्त सप्तशती पाठ,महाआरती और मां की स्तुति का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय भक्तों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु भी सम्मिलित हुए। मंदिर परिसर में दीपों की रोशनी, फूलों की सजावट और मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण देवीमय हो गया। पंडित चैतन्य तांदले ने यह भी बताया कि प्रतिदिन माता के विभिन्न रूपों में श्रृंगार किया जाएगा। जैसे  धनतेरस के दिन मां ऐश्वर्य लक्ष्मी, नरकचौदस के दिन मां का मूल कोल्हापुर वासिनि स्वरुप,और इसी क्रम में मुख्य दीपावली दिवस पर मां महालक्ष्मी का कमल पुष्प पर खड़े हुए और धन बरसाते हुए श्रृंगार किया जाएगा श्रद्धालु माता की झांकी देखने के लिए बड़ी दूर दूर से आ रहे हैं

"जय मां राजराजेश्वरी! जय मां महालक्ष्मी!"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें