: मातृशक्ति विश्व हिंदू परिषद द्वारा श्री सीता.राम की वर्षगाठ मनाई
Barkat Qureshi / Fri, Dec 6, 2024 / Post views : 199
हरदा मे आज विवाह पंचमी पर भगवान श्रीराम , देवी सीता के वैवाहिक वर्षगांठ पर मातृशक्ति विश्व हिन्दू परिषद द्वारा राम मंदिर रायल सिटी हरदा में विवाहोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने अपनी भागीदारी दी ।
कार्यक्रम सुबह 10बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें हल्दी और मेंहदी की रस्म निभाई गई, तत्पश्चात राम सीता का चल समारोह निकाला गया, जगह जगह लोगों ने राम सीता की आरती उतारकर
पुष्प वर्षा कर स्वागत किया वापस मंदिर लौटने पर पारंपरिक रीति रिवाज अनुसार उनका स्वागत किया गया,अंत में कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ ।
कार्यक्रम में मातृशक्ति जिला उपाध्यक्ष स्मिता दुबे, जिला
संयोजिका रेखा विश्नोई, सह संयोजिका कमला सोनी . कल्पना काशिव. श्री मती सीमा सोनी.श्री मती अर्चना गौर. कल्पना काशिव. का विशेष सहयोग रहा ।विज्ञापन
विज्ञापन