: मुंदी समाज ने रचा इतिहास — निर्विरोध चुनाव बने एकता, विश्वास और नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण
Barkat Qureshi / Sun, Aug 3, 2025 / Post views : 203
मुंदी समाज ने रचा इतिहास — निर्विरोध चुनाव बने एकता, विश्वास और नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण
संगठनात्मक एकता का स्वर्णिम अध्याय
शांति और सहमति की शक्ति से रचा नेतृत्व चयन का नया आदर्श
संवाददाता: इस्हाक़ गौरी, मूंदी
मुंदी नगर में सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मर्यादा का अनुपम उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब मुंदी समाज की इकाई में सभी पदों के लिए चुनाव बिना किसी विरोध और विवाद के सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। यह आयोजन समाज की परिपक्वता, आपसी विश्वास और सामूहिक सोच का प्रतीक बन गया। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी निर्वाचन अधिकारी श्री योगेश कोटवाले एवं श्री सुभाष केशोरे द्वारा निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की गई। कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष श्री राम जी गीते, समाज कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री पंकज डोंगरे, महिला कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रीमती मधुबाला महोदय, पूर्व इकाई अध्यक्ष श्री लखनलाल शर्मा, सहित समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं एवं युवा वर्ग भारी संख्या में उपस्थित रहे। 🔸 घोषित नई कार्यकारिणी इस प्रकार रही: 👉 मुख्य कार्यकारिणी अध्क्षक: श्री शैलेन्द्र महोदय महिला उपाध्यक्ष: श्रीमती सुधा महोदय सचिव: श्री ओम अत्रे कोषाध्यक्ष: श्री राकेश महोदय 👉 महिला कार्यकारिणी अध्यक्ष: श्रीमती एकता शर्मा सचिव: श्रीमती रानू अत्रे कोषाध्यक्ष: श्रीमती रीना महोदय 👉 युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष: श्री सिद्धांत कोठारी सचिव: श्री अर्पित खले कोषाध्यक्ष: श्री परख साकल्ले कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि “मुंदी समाज ने यह प्रमाणित किया है कि नेतृत्व का चयन सौहार्द और सहमति से भी संभव है। यह चुनाव समाज की परिपक्व सोच और संगठनात्मक अनुशासन का उदाहरण है।” 🔹 नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र महोदय ने समाज को संबोधित करते हुए कहा — “यह जिम्मेदारी मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। मैं समाज के हित में समर्पित भाव से कार्य करूंगा। पारदर्शिता, सहभागिता और सेवा हमारी प्राथमिकता होगी।”
इस ऐतिहासिक आयोजन का समापन सामूहिक अभिनंदन, उत्साह और तालियों की गूंज के साथ हुआ। समाज ने एक बार फिर यह साबित किया कि जब सोच एक हो, तो रास्ता खुद-ब-खुद आसान हो जाता है।विज्ञापन
विज्ञापन
