: मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत सर्वे का कार्य जारी
Barkat Qureshi / Tue, Dec 17, 2024 / Post views : 202
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत सर्वे का कार्य जारी
हरदा 17 दिसंबर 2024/ ‘मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान’ के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा गठित संपर्क दल घर घर जाकर परिवारों से सर्वे कर रहे हैं। इसके साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों के आवेदन प्राप्त करने के लिए शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को खिरकिया शहर के वार्ड क्रमांक 6 व 10 में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा समग्र आईडी बनाने के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा ग्राम पाचातलाई, दूधकच्छ कला, जामुखो में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया।
हरदा 17 दिसंबर 2024/ ‘मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान’ के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा गठित संपर्क दल घर घर जाकर परिवारों से सर्वे कर रहे हैं। इसके साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों के आवेदन प्राप्त करने के लिए शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को खिरकिया शहर के वार्ड क्रमांक 6 व 10 में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा समग्र आईडी बनाने के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा ग्राम पाचातलाई, दूधकच्छ कला, जामुखो में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया।विज्ञापन
विज्ञापन