Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: ‘मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व’’ पर विशेष

Barkat Qureshi / Fri, Dec 27, 2024 / Post views : 138

Share:
‘‘मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व’’ पर विशेष छात्रों को मिली बस की सुविधा, 4 नये विषयों की स्नातक कक्षाएं शुरू हरदा 27 दिसम्बर 2024/ पिछले एक साल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। नई-नई सुविधाएं मिलने से नागरिकों का जीवन आसान हुआ है। हरदा के स्वामी विवेकानन्द शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा का उन्नयन गत एक वर्ष में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में हो चुका है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि गत एक वर्ष में विद्यार्थियों को घर से कॉलेज आने के लिये बस की सुविधा उपलब्ध हुई है। इसके अलावा इस सत्र में उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा भूगोल, संस्कृत, संगीत और बायोटेक्नॉलॉजी की स्नातक कक्षाएं शुरू करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है और कक्षाएं शुरू भी हो चुकी है, जिससे विद्यार्थियों को नये विषयों का अध्ययन करने की सुविधा मिली है। प्राचार्य ने बताया कि शासकीय आदर्श महाविद्यालय के लिये लगभग 8 करोड़ रूपये लागत से नया भवन बनकर तैयार हो चुका है, जिसका शीघ्र ही लोकार्पण होगा। इसके अलावा शासकीय महाविद्यालय खिरकिया और रहटगांव के लिये भूमि आवंटित हो चुकी है। शीघ्र ही भवन निर्माण कार्य प्रारम्भ होगा। प्राचार्य ने बताया कि शासकीय विधि महाविद्यालय हरदा के लिये लगभग 8 करोड़ रूपये का भवन स्वीकृत हो चुका है। इसके साथ ही टिमरनी के शासकीय महाविद्यालय में 6 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण 3.87 करोड़ रूपये लागत से कराया जा चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें