: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की
Barkat Qureshi / Sat, Jul 12, 2025 / Post views : 214
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की
हरदा से ब्यरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 12 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन जिले के ग्राम नलवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि हितग्राहियों के खाते में जुलाई माह की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख बहनों को 1503 करोड़ 14 लाख की 26वीं किश्त उनके खातों अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 56 लाख 74 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ की राशि तथा 30 लाख से अधिक बहनों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफलिंग की 46 करोड़ 34 लाख की राशि भी सिंगल क्लिक से अंतरण की। इस अवसर पर हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी व लाड़ली बहनाएं उपस्थित थी। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। इसके अलावा तहसील व पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किये गये। *जिले की 93573 लाड़ली बहनों के खाते में 11.40 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नलवा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले की 93573 महिलाओं के बैंक खातों में 11.40 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। इस दौरान जनपद पंचायत हरदा की 23766, जनपद पंचायत खिरकिया की 22969, जनपद पंचायत टिमरनी की 25979, नगर पालिका हरदा की 11684, नगर परिषद खिरकिया की 3552, नगर परिषद सिराली की 2292 तथा नगर परिषद टिमरनी की 3331 लाड़ली बहनों के खाते में राशि अंतरित की गई। *जिले के 38638 हितग्राहियों के खाते में पेंशन योजना की 2.31 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नलवा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 38638 हितग्राहियों के खाते में 2.31 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। इस दौरान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना के तहत 761, वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 13693, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 4600, कन्या अभिभावक पेंशन योजना के तहत 399, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता के तहत 837, मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना के तहत 14, कल्याणी पेंशन योजना के तहत 11713, मंदबुद्धि अथवा बहुविकलांग को आर्थिक सहायता के तहत 723, वृद्धाश्रम में निवासरत अंतःवासियों को पेंशन योजना के तहत 14, सामाजिक सुरक्षा निःशक्तजन पेंशन योजना के तहत 4463, परित्यक्ता पेंशन योजना के तहत 187 तथा सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 1234 हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की।विज्ञापन
विज्ञापन
