: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में जगन्नाथ पूरी के लिए खण्डवा से 186 यात्रियों को लेकर ट्रेन हुए रवाना
Barkat Qureshi / Tue, Dec 24, 2024 / Post views : 247
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में जगन्नाथ पूरी के लिए खण्डवा से 186 यात्रियों को लेकर ट्रेन हुए रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों जो 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति (महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट) जो आयकर दाता नहीं है, को प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न नाम निर्दिष्ट तीर्थ स्थानों में से एक या दो युग्म स्थानों की यात्रा सुलभ कराने हेतु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना परिकल्पित की गयी है। मध्यप्रदेश शासन ने जून 2012 में इस योजना का शुभारंभ किया है| इस योजना में प्रदेश के वरिष्ठ नागरिको को देश के चिन्हित तीर्थ स्थल की नि:शुल्क यात्रा कराई जाती है|
खंडवा के ग्राम खेडी के समाजसेवी डॉक्टर बी.के.सोनी ने बताया कि
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 जगन्नाथ पूरी तीर्थ योजना के अंतर्गत दिनांक 23/12/2024 सोमवार को खण्डवा जिले के सभी ब्लॉक के ग्रामों से चयनित लगभग 186 वरिष्ठ नागरिक बड़े उत्साह के साथ खंडवा की पार्वती बाई धर्म शाला में सभी यात्री एकत्रित हो गए थे, शाम 9 बजे के लगभग 2 घंटे देरी से ट्रेन रवाना हुई। यह यात्रा 23 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर को सम्पन्न होगी
डॉ. बी.के.सोनी जी ने जा रहे सभी तीर्थ यात्रीयो से आर्शिवाद लिया ओर बताया कि म.प्र.सरकार की ओर से तीर्थ यात्रीयो को विशेष रेल से यात्रा, नाश्ता, भोजन एवं शुद्ध पेयजल, तीर्थ स्थान पर रुकने की व्यवस्था, जहाँ आवश्यक हो बस से यात्रा व अन्य सुविधाएँ धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग, मध्यप्रदेश शासन से अनुबंधित इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC), जो कि भारत सरकार का उपक्रम है, के द्वारा उपलब्ध करायी जाती है।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों जो 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति (महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट) जो आयकर दाता नहीं है, को प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न नाम निर्दिष्ट तीर्थ स्थानों में से एक या दो युग्म स्थानों की यात्रा सुलभ कराने हेतु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना परिकल्पित की गयी है। मध्यप्रदेश शासन ने जून 2012 में इस योजना का शुभारंभ किया है| इस योजना में प्रदेश के वरिष्ठ नागरिको को देश के चिन्हित तीर्थ स्थल की नि:शुल्क यात्रा कराई जाती है|
खंडवा के ग्राम खेडी के समाजसेवी डॉक्टर बी.के.सोनी ने बताया कि
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 जगन्नाथ पूरी तीर्थ योजना के अंतर्गत दिनांक 23/12/2024 सोमवार को खण्डवा जिले के सभी ब्लॉक के ग्रामों से चयनित लगभग 186 वरिष्ठ नागरिक बड़े उत्साह के साथ खंडवा की पार्वती बाई धर्म शाला में सभी यात्री एकत्रित हो गए थे, शाम 9 बजे के लगभग 2 घंटे देरी से ट्रेन रवाना हुई। यह यात्रा 23 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर को सम्पन्न होगी
डॉ. बी.के.सोनी जी ने जा रहे सभी तीर्थ यात्रीयो से आर्शिवाद लिया ओर बताया कि म.प्र.सरकार की ओर से तीर्थ यात्रीयो को विशेष रेल से यात्रा, नाश्ता, भोजन एवं शुद्ध पेयजल, तीर्थ स्थान पर रुकने की व्यवस्था, जहाँ आवश्यक हो बस से यात्रा व अन्य सुविधाएँ धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग, मध्यप्रदेश शासन से अनुबंधित इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC), जो कि भारत सरकार का उपक्रम है, के द्वारा उपलब्ध करायी जाती है।विज्ञापन
विज्ञापन