: मुस्लिम तेली जमात का हुआ इजलास,शादी विवाह की कुरीतियो पर लगायी रोक
Barkat Qureshi / Mon, Dec 30, 2024 / Post views : 183
मुस्लिम तेली जमात का हुआ इजलास,शादी विवाह की कुरीतियो पर लगायी रोक
शादी विवाह जेसे पवित्र बंधन में अनेक पारम्परिक रीति रिवाजो को चलन आम हो चुका है इन रिति रिवाजो को करने व दिखावा करने के चक्कर में आम आदमी पिसता चला जा रहा है। जिससे कि आम आदमी कर्जे के धरातल मे धस जाता है ओर जीवन भर कर्जा उतारता ही रहता है। इन कुरीतियो को खतम करने के लिए भुसावल जिला जलगांव तारीख 29 दिसंबर 2024 बरोज इतवार को मुस्लिम तेली जमात का एक रोज का इजलास हाजी मुन्ना जी तेली इब्राहिम जी जिंद्रान की M I तेली इंग्लिश मिडियम स्कूल खडका रोड भुसावल में रखा गया। इस इजलास में कई गावो व शहरो के जिम्मेदारो ने इन कुरीतियो को खतम करने के लिए अपनी अपनी राय पेश की। जिस पर अनेक कुरीतिया,रीति रिवाज जेसे सगाई में सोने का सामान व कपडे देना,जवाई को लगन की चिटटी देना,बारात निकालना,आतिशबाजी,निहारी खिलाना,बैड—बाजा, नाच—गाना, भात—व—पेज में तरफ के कपडे देना आदि को पूरी बन्द किया गया है।ओर समय पर मस्जिद में निकाह करने पर जोर दिया गया निकाह समय पर नही होने पर दुल्हे वालेा पर जुर्माना तय किया गया है।एवं यह भी तय किया गया है कि ये सभी कानून 30 दिसंबर 2024 से लागू होंगा। यदि किसी की शादी का पेगाम पूर्व में तय हो चुका है उस पर यह बंदिश नही रहेगी।ओर सभी ने एक मत होकर कहा कि वे सभी नियमो का पालन करने को तैयार है।
हाजी मुन्ना तेली व अन्य जिम्मेदारो ने कहा कि आदमी को चाहिए कि वह शादी विवाह में दिखावा व फिजुलखर्ची न करे शादी में कम खर्च करे व शादी को आसान बनाये व खाने में अनाज की की बर्बादी की नही की जावे।
ओर सामूहिक विवाह सम्मेलन में अपने बेटे—बेटियो की शादी करने पर जोर दिया ओर कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन एक अनुकरणीय कदम है। ऐसे आयोजनो से समाज में फैली दहेज, कुरीतियों व बुराईयो पर रोक लगाई जा सकती है। ऐसे आयोजनों से बिरादरी के सभी लोगों में आपसी भाईचारा और सौहार्द स्थापित होता है।
माईक का संचालन खंडवा के हाजी रफीक भाया खोकर ने किया।

माईक का संचालन खंडवा के हाजी रफीक भाया खोकर ने किया।विज्ञापन
विज्ञापन