Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मूंदी में ‘स्वच्छ हाथ अभियान’ का सफल आयोजन नगर परिषद के निर्देशन में मॉडल पब्लिक स्कूल में बच्चों को दी गई स्वच्छता की जानकारी

Barkat Qureshi / Fri, Jul 4, 2025 / Post views : 159

Share:
मूंदी में ‘स्वच्छ हाथ अभियान’ का सफल आयोजन नगर परिषद के निर्देशन में मॉडल पब्लिक स्कूल में बच्चों को दी गई स्वच्छता की जानकारी

संवाददाता ईस्हाक गौरी मूंदी

नगर परिषद मूंदी द्वारा संचालित "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के अंतर्गत आज गुरूवार को "स्वच्छ हाथ अभियान" का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिबाला राठौर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री संजय जैन के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।   नगर परिषद मूंदी के इस आयोजन के प्रभारी शुभम चौहान व टीम के अन्य कर्मचारियों द्वारा किया गया। इस दौरान नगर के मॉडल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को हाथों की स्वच्छता और व्यक्तिगत साफ-सफाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।   प्रभारी शुभम चौहान ने विद्यार्थियों को बताया कि खाने से पहले और शौच के बाद हाथ धोना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि अधिकांश बीमारियाँ गंदे हाथों के कारण ही फैलती हैं। उन्होंने बच्चों को हाथ धोने की सही प्रक्रिया, साबुन के उपयोग और स्वच्छता के लाभ के बारे में विस्तार से समझाया।   इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएँ, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और स्वच्छता से संबंधित सवाल पूछे। और जागरूकता से जुड़े पोस्टर भी प्रदर्शित किए।   कार्यक्रम के अंत में नगर परिषद टीम ने सभी बच्चों को नियमित स्वच्छता अपनाने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई।   📌 “स्वच्छ हाथ – सुरक्षित कल” का संदेश लेकर यह अभियान न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायक रहा, बल्कि बच्चों में अच्छे स्वास्थ्य की आदतें भी विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें