Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर क्रिकेट मैच संपन्न

Barkat Qureshi / Sun, Dec 15, 2024 / Post views : 133

Share:
यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर क्रिकेट मैच संपन्न हरदा 15 दिसंबर 2024, हरदा जिले में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया इनमें क्रिकेट मैच, हाइपरटेंशन और डायबिटीज जांच शिविर, और प्रकृति परीक्षण जैसे कार्यक्रम शामिल थे। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और आयुष विभाग के समन्वय से आयोजित किया गया। जिसमें जिला कलेक्टर श्री आदित्य सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे डीएफओ, विभागीय अधिकारी एवं आईएमए के चिकित्सा अधिकारी तथा स्पंधन परियोजना जपाईगो से डॉ प्रतीक्षा पाल एवं उनकी टीम भी शामिल हुए। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं आईएमए के बीच क्रिकेट मेच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर आदित्य सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य एक साझा जिम्मेदारी है। इस प्रकार के आयोजन समुदाय को एकजुट करके फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देते हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग द्वारा हेल्थ चेकप केम्प एवं प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें