Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: योग दिवस एवं संगीत दिवस के अवसर पर संस्कृति विभाग का शानदार आयोजन 21 जून को,

Barkat Qureshi / Fri, Jun 20, 2025 / Post views : 177

Share:
योग दिवस एवं संगीत दिवस के अवसर पर संस्कृति विभाग का शानदार आयोजन 21 जून को,   खंडवा।। संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश भोपाल एवं शासकीय संगीत एवं ललित कला महाविद्यालय खंडवा के तत्वाधान में विश्व योग एवं संगीत दिवस 2025 का आयोजन 21 जून शनिवार को किशोर कुमार सभागृह सिविल लाइन खंडवा में आयोजित होगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि योग शरीर, मन और आत्मा का संतुलन है, और संगीत आत्मा की मौन भाषा।जब दोनों एक साथ होते हैं, तो चेतना का उदात्ततम रूप प्रकट होता है। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं संगीत दिवस के अवसर पर किशोर कुमार सभागृह, सिविल लाइन, खंडवा में प्रातः 11:00 बजे से "विश्व योग-संगीत दिवस" का भव्य आयोजन होने जा रहा है। सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में मूर्तिकला विषयक व्याख्यान एवं प्रदर्शनी श्री नीरज अहिरवार (भोपाल) एकल चित्रकला प्रदर्शनी – अनिल पारधे, एम.एफ.ए. अंतिम वर्ष सांस्कृतिक संध्या (7:00 बजे से) – नृत्य – नवीन सोनी (सागर) शास्त्रीय गायन – सुश्री नवनीता चौधरी (दिल्ली) तबला – अरित्रो चौधरी दिल्ली हारमोनियम – दीपक खसरावल इंदौर होगें।आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि: डॉ. अरुण जोशी (कुलपति, डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय अध्यक्षता: अतुल शाह जन भागीदारी समिति अध्यक्ष करेंगे। संगीत विद्यालय परिवार ने योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सभी विद्वज्जनों, विद्यार्थियों, संगीत प्रेमियों एवं योग साधकों से अनुरोध है कि इस दिव्य संगम में सपरिवार पधारें और योग व संगीत की समन्वित साधना का साक्षात अनुभव करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें