: रिश्वतखोर अधीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
Barkat Qureshi / Tue, Aug 12, 2025 / Post views : 217
रिश्वतखोर अधीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
वेतन दिलाने के बदले महिला कर्मचारी से ₹4,000 की मांग, लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्रवाई
विशेष संवादाता लोकेंद्र तिरोले
खंडवा /लोकायुक्त इंदौर की टीम ने मंगलवार को बाल संप्रेषण गृह खंडवा के अधीक्षक हरजिन्दर सिंह अरोरा को ₹4,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ रहते हुए वर्तमान में अधीक्षक के पद पर कार्यरत था। घटना की पृष्ठभूमि रतागढ़, हरसूद नाका निवासी महिला कर्मचारी पिछले चार वर्षों से संप्रेषण गृह में भोजन बनाने का कार्य कर रही थी। जून और जुलाई 2025 का वेतन बकाया होने पर उसने अधीक्षक से भुगतान की मांग की। ➡️ अधीक्षक ने प्रति माह ₹2,000 के हिसाब से कुल ₹4,000 रिश्वत की मांग की। ➡️ भुगतान न करने पर नौकरी से निकालने की धमकी भी दी।
शिकायत और कार्रवाई
पीड़िता ने लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को शिकायत दी।
सत्यापन के बाद ट्रैप दल ने योजनाबद्ध कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत लेते ही पकड़ लिया।
ट्रैप दल में शामिल अधिकारी – कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रतिभा तोमर, आरक्षक विजय कुमार, कमलेश परिहार, आशीष नायडू, चेतन सिंह परिहार, कमलेश तिवारी और चालक शेरसिंह ठाकुर।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।विज्ञापन
विज्ञापन