Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: रिश्वतखोर अधीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

Barkat Qureshi / Tue, Aug 12, 2025 / Post views : 218

Share:

रिश्वतखोर अधीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

वेतन दिलाने के बदले महिला कर्मचारी से ₹4,000 की मांग, लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्रवाई

 

विशेष संवादाता लोकेंद्र तिरोले

खंडवा /लोकायुक्त इंदौर की टीम ने मंगलवार को बाल संप्रेषण गृह खंडवा के अधीक्षक हरजिन्दर सिंह अरोरा को ₹4,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ रहते हुए वर्तमान में अधीक्षक के पद पर कार्यरत था। घटना की पृष्ठभूमि रतागढ़, हरसूद नाका निवासी महिला कर्मचारी पिछले चार वर्षों से संप्रेषण गृह में भोजन बनाने का कार्य कर रही थी। जून और जुलाई 2025 का वेतन बकाया होने पर उसने अधीक्षक से भुगतान की मांग की। ➡️ अधीक्षक ने प्रति माह ₹2,000 के हिसाब से कुल ₹4,000 रिश्वत की मांग की। ➡️ भुगतान न करने पर नौकरी से निकालने की धमकी भी दी। शिकायत और कार्रवाई पीड़िता ने लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को शिकायत दी। सत्यापन के बाद ट्रैप दल ने योजनाबद्ध कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत लेते ही पकड़ लिया। ट्रैप दल में शामिल अधिकारी – कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रतिभा तोमर, आरक्षक विजय कुमार, कमलेश परिहार, आशीष नायडू, चेतन सिंह परिहार, कमलेश तिवारी और चालक शेरसिंह ठाकुर।   आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें