: रेणुका माता मंदिर चोरी का खुलासा — मूंदी पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए
Barkat Qureshi / Mon, Jul 21, 2025 / Post views : 210
रेणुका माता मंदिर चोरी का खुलासा — मूंदी पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए
🔹 दान पेटी से ₹30,000 चोरी, ₹5,000 नकदी और बाइक बरामद, मुख्य आरोपी जेल में बंद
मूंदी |संवाददाता इस्हाक गौरी
रेणुका माता मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए थाना मूंदी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 09 जुलाई की रात मंदिर के ताले तोड़कर दान पेटी से ₹30,000 नकद चोरी की गई थी। फरियादी राजेश पाराशर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। थाना प्रभारी राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर किशन निहाल (20) और लक्की मेहतर (19) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना कबूला। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी रविदास सावनेर के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। रविदास मंदिर में घुसा, जबकि लक्की बाहर निगरानी करता रहा। चोरी के बाद रविदास ने दोनों साथियों को ₹5,000-₹5,000 दिए और बाकी राशि खुद रख ली। पुलिस ने किशन से ₹2,000, लक्की से ₹3,000 नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। रविदास फिलहाल खंडवा जेल में बंद है, जिसे जल्द प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में निरी. राजेन्द्र नरवरिया, उनि उमेश लाखरे, प्रधान आरक्षक अखिलेश यादव, आर. नरेंद्र यादव, आर. आलेशसिंह की सराहनीय भूमिका रही।विज्ञापन
विज्ञापन
