Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: रोलगांव भीलट वावा स्थल को विकसित किया जाये - विधायक डा.आर .के.दोगने

Barkat Qureshi / Sat, Dec 7, 2024 / Post views : 184

Share:
रोलगांव भीलट वावा स्थल को विकसित किया जाये - विधायक डा.आर .के.दोगने हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर हरदा जिले के ग्राम रोलगांव में स्थित भिलट देव जन्म स्थली को विकसित कर भीलट देव लोक घोषित किए जाने की मांग की गई है। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा मुख्यमंत्री व हरदा कलेक्टर को प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि हरदा जिले के ग्राम रोलगांव में माचक नदी के किनारे भिलट देव बाबा की जन्म स्थली है, जहां पर उनका मंदिर बना हुआ है। जो की काफी प्राचीन व ऐतिहासिक है यहां पर प्राचीन बड़ी होत बनी हुई है, जिसमें उनकी माता के द्वारा प्राचीन समय में दूध से दही, मही, घी निकालकर एकत्रित किया जाता था। जिसे संरक्षित कर सवारने की आवश्यकता है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भीलट देव बाबा की कार्यस्थली जो की बड़वानी जिले में स्थित है को विकसित कर तीर्थ स्थल के रूप में नागलवाड़ी लोक बनाया गया है। जहां लोग दूर-दूर से दर्शन करने आते है। इस हेतु मैं मांग करता हूं कि नागलवाडी लोक की तरह हरदा जिले में स्थित भिलट देव बाबा की जन्म स्थली को भी विकसित कर भीलट देव लोक घोषित किया जावे। जिससे कि क्षेत्रवासियों एवं देश के दूर-दराज के क्षेत्र से भिलट देव बाबा के दर्शन करने आने वाले लोगों को अच्छी सुविधा मिल सके व जिले में पर्यटन स्थल बनने से लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें