: लायन राजीव मालवीय की अध्यक्षता में हुआ सफल आयोजन | लायंस क्लब खंडवा ओजस की गरिमामयी सहभागिता
Barkat Qureshi / Mon, Jul 7, 2025 / Post views : 178
रीजन ऑफिसर्स मीट का भव्य आयोजन खंडवा में संपन्न
लायन राजीव मालवीय की अध्यक्षता में हुआ सफल आयोजन | लायंस क्लब खंडवा ओजस की गरिमामयी सहभागिता
संवाददाता अजय चंद्रे
खंडवा, 2025:लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-G1 के सत्र 2025–26 के अंतर्गत रीजन ऑफिसर्स मीट का आयोजन खंडवा शहर में गरिमामयी रूप से सम्पन्न हुआ। इस आयोजन की अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन लायन राजीव मालवीय जी ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल जी उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में लायन निर्मल जैन, लायन मूंदड़ा एवं लायन चावला की विशेष उपस्थिति रही। इस महत्वपूर्ण बैठक में लायंस क्लब खंडवा ओजस द्वारा सक्रिय सहभागिता दी गई। कार्यक्रम के दौरान रीजन ऑफिसर्स द्वारा पूरे वर्ष की कार्ययोजना, लक्ष्यों एवं दिशा-निर्देशों की प्रस्तुति दी गई, साथ ही क्लब पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब खंडवा ओजस से: लायन संजना खत्री को रक्तदान, मेंटल हेल्थ एवं ई-वेस्ट समन्वयक का दायित्व, लायन हर्षा शर्मा को लियो एडवाइजरी, तथा लायन दीपाली खोती को युवा कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई। क्लब की अध्यक्ष लायन रजनी शर्मा, लायन लिट्टी मैथ्यू, लायन इंदरदीप कौर, जोन चेयरपर्सन लायन प्रेरणा दुबे, माइक्रो कैबिनेट लायन संजना खत्री एवं लायन हर्षा शर्मा, प्रथम उपाध्यक्ष दीपाली खोती, लियो क्लब अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह होरा एवं सचिव आकांक्षा जोशी ने मिलकर रीजन चेयरपर्सन लायन राजीव मालवीय जी का आत्मीय स्वागत, सम्मान एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा रीजन ऑफिसर्स सचिव लायन घनश्याम वाधवा एवं लायन गुमित ऊबेजा द्वारा प्रस्तुत की गई, वहीं मंच संचालन का दायित्व वरिष्ठ अधिकारी लायन नारायण बाहेती एवं लायन हेमलता पालीवाल ने कुशलतापूर्वक निभाया। कार्यक्रम अत्यंत सफल, प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक रहा, जिसमें सभी क्लब प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विज्ञापन
विज्ञापन