Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: वन ग्राम गोलखेड़ा में मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस – सांस्कृतिक कार्यक्रम और बाइक रैली का आयोजन

Barkat Qureshi / Mon, Jul 21, 2025 / Post views : 331

Share:

वन ग्राम गोलखेड़ा में मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस – सांस्कृतिक कार्यक्रम और बाइक रैली का आयोजन

संवाददाता रामचन्द्र कासडे

विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2025 को वन ग्राम गोलखेड़ा (हनुमान मंदिर मार्केट चौराहा), तहसील खालवा, जिला खंडवा में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। यह आयोजन कोरकू आदिवासी समाज सुधार संघ, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, जय युवा शक्ति (JAYAS), भीम आर्मी, तथा सर्व आदिवासी समाज खालवा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।   कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे ग्राम लंगोटी से भव्य बाइक रैली के साथ होगा, जो पारंपरिक आदिवासी भेषभूषा, गदली, सुसुन जैसे सांस्कृतिक नृत्य और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के साथ ग्राम गोलखेड़ा पहुंचेगी। रैली के उपरांत आमसभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें आदिवासी समाज की परंपराएं, इतिहास और वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा होगी। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, हरसूद से अनुमति प्राप्त करने हेतु आवेदन किया गया है। आयोजकों ने प्रशासन से आयोजन की विधिवत स्वीकृति प्रदान करने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें