Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: वर्षो पूर्व चल समारोह को रात्रि में निहारने की श्रद्धालुओं की रौनक फिर लौट रही है,

Barkat Qureshi / Mon, Oct 14, 2024 / Post views : 332

Share:
वर्षो पूर्व चल समारोह को रात्रि में निहारने की श्रद्धालुओं की रौनक फिर लौट रही है,   घंटाघर व्यापारी संघ द्वारा माता जी की प्रतिमाओं के निकले चल समारोह के आयोजको किया गया सम्मानित, [caption id="attachment_1841" align="alignnone" width="281"] Oplus_131072[/caption] खंडवा ।। त्योहारों पर वर्षो पूर्व चल समारोह को देखने निकलने वाला श्रद्धालुओं का सैलाब अब फिर सड़कों पर दिखने लगा है, कुछ वर्षों पूर्व अनंत चतुर्दशी पर रात्रि में निकलने वाली झांकियां को देखने के लिए पूरा शहर सड़कों पर झांकियां को निहारने के लिए निकलता था, लेकिन कुछ घटनाएं होने के कारण झांकियां को देखने के लिए लोग नहीं निकाल पाते थे और ना ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग खंडवा आ पाते थे, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि त्योहारों पर निकलने वाले चल समारोह को लेकर अब शहर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में परिवार सहित निकलकर चल समारोह एवं त्योहारों का आनंद लेते हैं, अब नवदुर्गा पर्व पर भी माता जी की बड़ी-बड़ी आकर्षक प्रतिमाएं अपने-अपने स्थान से रात्रि में घंटाघर मुंबई बाजार से होकर पदमकुंड विसर्जन के लिए पहुंचने लगी है,तो इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है, दशहरे के दूसरे दिन रविवार को शहर के अलग-अलग स्थानो पर 9 दोनों तक विराजमान प्रतिमाएं रात्रि में मुंबई बाजार से निकली तो बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे पुरुषों ने माता जी के दर्शन कर उन्हें विदा किया, सुनील जैन ने बताया कि विगत वर्षों से घंटाघर पर राम भक्त हनुमान मंदिर के पास घंटाघर, मुंबई बाजार व्यापारी संघ एवं प्राणेश बजाज मित्र मंडल द्वारा निकलने वाले चल समारोह का स्वागत अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह देखकर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है, साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का वितरण भी किया जा रहा है, उसी के अनुरूप गणेश धाम के पंडित विकास शर्मा एवं धर्मेंद्र बजाज के मार्गदर्शन रविवार रात्रि में मुंबई बाजार घंटाघर से निकलने वाली माता जी की सभी प्रतिमाओं के मंडल आयोजको का केसरिया गमछा डालकर सम्मान किया गया,वहीं भगवान श्री गणेश भगवान श्री राम के मंदिर स्वरूप स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गये, घंटाघर मुंबई बाजार में चल समारोह के दौरान आधुनिक आतिशबाजी भी उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लेती है, इस नवीन परंपरा से खंडवा की पुरानी रौनक भीर लौट आई हें,घंटाघर पर आकर्षक मंच बनाकर प्राणेश बजाज मित्र मंडल द्वारा मंडल द्वारा आयोजकों को सम्मानित करने के इस कार्यक्रम में पंडित विकास शर्मा, धर्मेंद्र बजाज, , महापौर अमृता यादव, सेवादास पटेल, मुकेश तनवे, हरीश कोटवाले,राजेश तिवारी, सुनील जैन, प्राणेश बजाज ,सोमनाथ काले,संजय पंचोलिया, दीपक आर्य, इंदल सिंह पवार,संजय राणा,गोलू पालीवाल, भरत पटेल,बुरहान सैफी,अंशुल बजाज,तन्मय बजाज,शुभम शर्मा, अनिल बाहेती,विनीत धनवरिया, सतनाम होरा उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें