Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: वार्ड 4 में चला स्वच्छता का महाअभियान – मण्डलोई-नसीम आरा की टीम ने मोर्चा संभाला, जनता ने जताया भरोसा

Barkat Qureshi / Fri, Jul 18, 2025 / Post views : 297

Share:

वार्ड 4 में चला स्वच्छता का महाअभियान – मण्डलोई-नसीम आरा की टीम ने मोर्चा संभाला, जनता ने जताया भरोसा

संवाददाता – इस्हाक़ गौरी, मूंदी

मूंदी नगर परिषद में इन दिनों साफ-सफाई को लेकर अभूतपूर्व सक्रियता देखने को मिल रही है। शुक्रवार को नगर परिषद के उपाध्यक्ष राजनारायण मण्डलोई और वार्ड क्रमांक 04 की पार्षद श्रीमती नसीम आरा शेख ने वार्ड भ्रमण कर क्षेत्र की ज़मीनी सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। उनके साथ भाजपा पार्षद प्रत्याशी रहे गब्बर खत्री भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर जाम नालियाँ, कचरे के ढेर और जलभराव की स्थिति देखी गई, जिस पर उपाध्यक्ष मण्डलोई ने मौके पर ही स्वच्छता सह-प्रभारी श्री मोनू गौर को टीम सहित त्वरित सफाई के निर्देश दिए। कुछ ही देर में नालियों की सफाई, गाद हटाने और कचरा निस्तारण का काम शुरू हो गया। जनता की नब्ज़ को समझते हैं मण्डलोई—— यह पहला अवसर नहीं है जब उपाध्यक्ष मण्डलोई ने आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लिया हो। हाल ही में वे वार्ड क्रमांक 2, 3 और माता चौक में भी सफाई अभियानों का नेतृत्व कर चुके हैं। हर बार वे खुद मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हैं और अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हैं। पार्षद नसीम आरा शेख ने कहा कि— "सेवा मेरा धर्म है,मेरे लिए पार्षद होना केवल पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम है। हम वार्ड 4 को एक आदर्श मॉडल बनाना चाहते हैं – स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित।” हम सिर्फ कागजों पर नहीं, जमीन पर काम करते हैं" – मण्डलोई उपाध्यक्ष राजनारायण मण्डलोई ने कहा कि— “नगर परिषद की भूमिका केवल विकास कार्यों की सीमित परिभाषा में नहीं बंधी है। हमारी ज़िम्मेदारी हर उस नागरिक तक पहुंचना है जो किसी समस्या से जूझ रहा है। जहां जरूरत होगी, हम संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान लाएंगे।” वार्डवासियों ने उपाध्यक्ष मण्डलोई, पार्षद नसीम आरा और गब्बर खत्री का ह्रदय से आभार जताया। नागरिकों ने कहा कि ऐसी सक्रियता पहले कभी नहीं देखी गई। यह देखकर अच्छा लगता है कि हमारे प्रतिनिधि सिर्फ वादे नहीं करते, बल्कि सड़कों पर उतरकर काम भी करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें