: विदाई में उमड़ा जनसैलाब – ASI मनोज सोनी और हेड कांस्टेबल राजकिरण को मूंदी ने दी अश्रुपूरित विदाई
Barkat Qureshi / Mon, Jun 23, 2025 / Post views : 142
विदाई में उमड़ा जनसैलाब – ASI मनोज सोनी और हेड कांस्टेबल राजकिरण को मूंदी ने दी अश्रुपूरित विदाई
संवाददाता ईस्हाक गौरी मूंदी
खंडवा जिले के मूंदी थाना में पदस्थ एएसआई मनोज सोनी एवं हेड कांस्टेबल राजकिरण का स्थानांतरण खंडवा होने पर एक भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया। समाजसेवी मनोहर पटेल एवं'जीवन दादा' मित्र मंडल की ओर से यह आयोजन निमाड़ पैलेस, मूंदी में बड़े हर्ष और सम्मान के साथ किया गया।
समारोह में दोनों पुलिस अधिकारियों को फूल-मालाओं से लाद कर, मिठाई खिलाकर और गर्मजोशी के साथ विदाई दी गई। इस मौके पर थाने के स्टाफ के साथ-साथ नगर के वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मनोहर पटेल ने इस अवसर पर कहा कि
मनोज सोनी और राजकिरण ने जनता के दिलों में बनाई खास जगह बनायी थी उन्होने अपने कार्यकाल में न सिर्फ विभागीय जिम्मेदारियों को निभाया, बल्कि जनता से सीधे जुड़ाव बनाकर पुलिस और आमजन के बीच की दूरी को पाट दिया।
इनकी सरलता, सज्जनता और संवेदनशीलता ने उन्हें मूंदी के हर घर-परिवार का हिस्सा बना दिया।
राहुल चौहान ने कहा कि –
"मनोज सोनी और राजकिरण ने मूंदी में जो पुलिसिंग की है, वह एक मिसाल है। उन्होंने विभागीय अनुशासन के साथ मानवीय संवेदनाओं को भी प्राथमिकता दी।"
🔸 राहुल चौहान, धनसिंह दादा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके योगदान को सराहा।
💬 मनोज सोनी एवं राजकिरण ने भी अपने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया और मूंदी की जनता से मिले अपार प्रेम, सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
संवाददाता ईस्हाक गौरी मूंदी
खंडवा जिले के मूंदी थाना में पदस्थ एएसआई मनोज सोनी एवं हेड कांस्टेबल राजकिरण का स्थानांतरण खंडवा होने पर एक भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया। समाजसेवी मनोहर पटेल एवं'जीवन दादा' मित्र मंडल की ओर से यह आयोजन निमाड़ पैलेस, मूंदी में बड़े हर्ष और सम्मान के साथ किया गया।
समारोह में दोनों पुलिस अधिकारियों को फूल-मालाओं से लाद कर, मिठाई खिलाकर और गर्मजोशी के साथ विदाई दी गई। इस मौके पर थाने के स्टाफ के साथ-साथ नगर के वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मनोहर पटेल ने इस अवसर पर कहा कि
मनोज सोनी और राजकिरण ने जनता के दिलों में बनाई खास जगह बनायी थी उन्होने अपने कार्यकाल में न सिर्फ विभागीय जिम्मेदारियों को निभाया, बल्कि जनता से सीधे जुड़ाव बनाकर पुलिस और आमजन के बीच की दूरी को पाट दिया।
इनकी सरलता, सज्जनता और संवेदनशीलता ने उन्हें मूंदी के हर घर-परिवार का हिस्सा बना दिया।
राहुल चौहान ने कहा कि –
"मनोज सोनी और राजकिरण ने मूंदी में जो पुलिसिंग की है, वह एक मिसाल है। उन्होंने विभागीय अनुशासन के साथ मानवीय संवेदनाओं को भी प्राथमिकता दी।"
🔸 राहुल चौहान, धनसिंह दादा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके योगदान को सराहा।
💬 मनोज सोनी एवं राजकिरण ने भी अपने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया और मूंदी की जनता से मिले अपार प्रेम, सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।विज्ञापन
विज्ञापन