Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

Barkat Qureshi / Sat, Jun 14, 2025 / Post views : 182

Share:
विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न  हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 14 जून 2025, शनिवार को हरदा के प्रज्ञा नगर, विकास नगर बस्ती और बड़ी नहर क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में जिला न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर राठौर द्वारा नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना, व मानसिक विकलांगता वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांगता वाले व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवा योजना, 2024 के उपबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के झुग्गी झोपड़ियों या रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बच्चे, बाल देखरेख संस्थानों मेें रहने वाले अथवा अनाथ, परित्यक्त या तस्करी, भीख मांगने वाले, बाल श्रम से मुक्त कराये गए बच्चे, अपंजीकृत बाल गृहों में रहने वाले सभी बच्चों का आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पैरालीगल वॉलेंटियर्स आदि द्वारा सर्वे के माध्यम से पहचान जाकर उनके आधार कार्ड बनाया जाने हेतु साथी अभियान चलाया जा रहा है। गठित टीम द्वारा 26 मई से बच्चों को चिन्हित करने की कार्यवाही की जा रही है। यह कार्य 26 जून तक किया जावेगा। इसके बाद आधार पंजीयन कैंप आयोजित किये जावेगे। शिविर में बताया गया कि जल अनमोल है, इसका उपयोग आवश्यकतानुसार किया जाना चाहिए। पानी की बचत आज के समय की एक बहुत ही महत्वपूर्ण आवश्यकता है क्योंकि जल संसाधन सीमित है और उनकी खपत तेजी से बढ़ रही है। भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। भविष्य की पीढ़ियों के लिए पानी बचाना जरूरी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें