Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

Barkat Qureshi / Thu, Jul 17, 2025 / Post views : 181

Share:

विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

विद्यार्थियों को मूल अधिकारों एवं मूल कर्तव्यों के बारे में किया जागरूक‘माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष महोदया श्रीमती तृप्ति शर्मा के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री चंद्रशेखर राठौर के मार्गदर्शन में विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस दिनांक 17/07/2025 के उपलक्ष्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांदला में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया एवं वृक्षारोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित न्यायाधीश/सचिव महोदय श्री चंद्रशेखर राठौर द्वारा विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर बच्चों को मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताया गया कि, भारतीय संविधान के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं जो नागरिकों के अधिकारों और जिम्मेदारियों को परिभाषित करते हैं। मौलिक अधिकार, जैसे समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार आदि व्यक्ति के विकास के लिए आवश्यक हैं। वहीं, मौलिक कर्तव्य जैसे संविधान का पालन करना, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान करना, देश की रक्षा करना, नागरिकों के सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व हैं। जवाबदेही और मानवाधिकारों के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि अंतर्राष्ट्रीय कानून सबसे गंभीर अपराधों से निपटने और वैश्विक शांति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। यह दर्शाता है कि न्याय स्थायी शांति प्राप्त करने और मानव गरिमा के संरक्षण के लिए अपरिहार्य है। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे द्वारा बताया गया कि इस दिन का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय न्याय के महत्व को बढ़ावा देना और पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा करना है. खासकर इसका उद्देश्य नरसंहार, युद्ध अपराध, मानवता के खिलाफ अपराध और आक्रामकता जैसे गंभीर अंतरराष्ट्रीय अपराधों की सुनवाई और दोषियों को सजा देना है. यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि कानून सबके लिए बराबर है और कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। इसी क्रम में बताया गया कि कोई भी पात्र व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा या अन्य विधिक सेवा संस्थान में उपस्थित होकर, पत्र के माध्यम से, नालसा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर, 15100 पर कॉल कर, विधिक सहायता/सलाह आसानी से प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम के अवसर पर ‘‘पंच-ज‘‘ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण को हरा भरा और स्वस्थ बनाना है वृक्षारोपण हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढाने और हरियाली को बढावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों से सहयोग और भागीदारी की अपील की गई। उक्त अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, उप सरपंच, सचिव तथा पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्री सुनील राजपूत, दीपेन्द्र सिंह एवं संजय गंगराडे़ आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें