Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

Barkat Qureshi / Sat, Jul 12, 2025 / Post views : 217

Share:

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

हरदा 12 जुलाई 2025/ म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को विष्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेडा, ग्राम देवतलाब, बागरूल, अजनास रैयत एवं पंचायत भवन हंडिया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित न्यायाधीश एवं सचिव श्री चंद्रशेखर राठौर ने उपस्थित जनों को जनसंख्या दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। इसका मुख्या उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि और इसके समाज, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण पर पडने वाले प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। विश्व जनसंख्या दिवस की शुरूआत 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा की गई थी। उन्होने बताया कि 11 जुलाई 1987 को दुनिया की आबादी 5 अरब तक पहुंचने की घटना से प्रेरित होकर, इस दिन को मनाने का फैसला लिया गया था, जिसे ’’पांच अरब दिवस’’ के रूप में जाना जाता है। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे द्वारा उपस्थित जनों को परिवार कल्याण योजनाऐं जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित कानूनी अधिकारों एवं पाॅलिसी के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना 2024 के आलोक में पॉक्सो एक्ट, मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, 2015, नालसा लैंगिक हमलों व अन्य अपराधों की पीड़िताओं सर्वाईवर्स महिलाओं के लिए प्रतिकर योजना, 2018 की जानकारी उपस्थितजनों को प्रदाय की गई। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा या अन्य विधिक सेवा संस्थान में उपस्थित होकर अथवा पत्र के माध्यम से या नालसा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर व 15100 पर काॅल कर विधिक सहायता आसानी से प्राप्त की जा सकती है। कानूनी मामलों में विविध सलाह एवं परामर्श विधिक परामर्श केन्द्र से उक्त सेवा पूर्णतः निःशुल्क है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें