: विश्व पर्यावरण दिवस पर नर्मदा नगर में हुआ वृक्षारोपण: हरियाली के संकल्प के साथ बढ़ाया एक कदम प्रकृति की ओर
Barkat Qureshi / Thu, Jun 5, 2025 / Post views : 183
विश्व पर्यावरण दिवस पर नर्मदा नगर में हुआ वृक्षारोपण: हरियाली के संकल्प के साथ बढ़ाया एक कदम प्रकृति की ओर
संवाददाता इस्हाक़ गौरी मुंदी
नर्मदा नगर, 5 जून:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नर्मदा नगर ग्राम पंचायत में भारतीय जनता पार्टी एवं हम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण अभियान को समर्पित रहा, जिसमें "एक वृक्ष, एक जीवन" की भावना के साथ पौधे रोपे गए।
इस पुनीत अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच महेश जायसवाल के नेतृत्व में जनपद सदस्य श्रीमती रूपाली पारौची, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष यादव, शुभम पारौची, अखिलेश सेन, शिवदत्त डोंगरे जी, कमलेश गौर, महेश साहनी, संतोष माणिक, संजय विश्वकर्मा, गोपाल पचौरी, सर दीपक दुबे, लवेश जायसवाल एवं पवन पटेल सहित अनेक समर्पित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने न सिर्फ पौधारोपण किया, बल्कि पर्यावरण की रक्षा का संकल्प भी लिया। वक्ताओं ने इस बात पर ज़ोर दिया कि प्रकृति की रक्षा करना केवल सरकार या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।
कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि एक हरित क्रांति की शुरुआत करना था – जिसमें नर्मदा नगर की हर गली, हर आंगन, हर स्कूल और हर खेत में हरियाली बिखरे।
संतोष यादव ने कहा कि
"आज लगाया गया एक-एक पौधा, कल की सांसों का रखवाला बनेगा।"

"आज लगाया गया एक-एक पौधा, कल की सांसों का रखवाला बनेगा।"विज्ञापन
विज्ञापन