: वेतन भुगतान में हो रही देरी पर अमर रोचलानी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Barkat Qureshi / Wed, Jun 18, 2025 / Post views : 173
वेतन भुगतान में हो रही देरी पर अमर रोचलानी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा।नगर पालिका हरदा के कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने की समस्या को लेकर आज नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कलेक्टर महोदय को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि सफाईकर्मी सहित अन्य कर्मचारियों को कई बार 20 से 25 तारीख के बीच वेतन दिया जाता है, और कुछ मौकों पर तो दो-दो महीने तक वेतन रोका गया है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और सूदखोरों के चंगुल में फंसने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रोचलानी ने यह भी बताया कि कई कर्मचारियों के CIBIL स्कोर खराब हो चुके हैं क्योंकि वे बैंक और अन्य संस्थानों की ईएमआई समय पर नहीं भर पा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नगर पालिका को हर माह लाखों रुपये की राजस्व प्राप्ति होती है और शासन से नियमित अनुदान मिलता है, तो फिर कर्मचारियों को समय पर वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा?
ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें की गईं:
1. प्रत्येक माह की 5 तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ को निर्देशित किया जाए।
2. लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान प्राथमिकता से किया जाए।
3. भविष्य में वेतन में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
श्री रोचलानी ने कहा कि यह केवल कर्मचारियों की नहीं, बल्कि उनके परिवारों की भी समस्या है, और यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कलेक्टर से निवेदन किया कि इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए ठोस कार्यवाही की जाए।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा।नगर पालिका हरदा के कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने की समस्या को लेकर आज नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कलेक्टर महोदय को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि सफाईकर्मी सहित अन्य कर्मचारियों को कई बार 20 से 25 तारीख के बीच वेतन दिया जाता है, और कुछ मौकों पर तो दो-दो महीने तक वेतन रोका गया है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और सूदखोरों के चंगुल में फंसने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रोचलानी ने यह भी बताया कि कई कर्मचारियों के CIBIL स्कोर खराब हो चुके हैं क्योंकि वे बैंक और अन्य संस्थानों की ईएमआई समय पर नहीं भर पा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नगर पालिका को हर माह लाखों रुपये की राजस्व प्राप्ति होती है और शासन से नियमित अनुदान मिलता है, तो फिर कर्मचारियों को समय पर वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा?
ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें की गईं:
1. प्रत्येक माह की 5 तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ को निर्देशित किया जाए।
2. लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान प्राथमिकता से किया जाए।
3. भविष्य में वेतन में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
श्री रोचलानी ने कहा कि यह केवल कर्मचारियों की नहीं, बल्कि उनके परिवारों की भी समस्या है, और यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कलेक्टर से निवेदन किया कि इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए ठोस कार्यवाही की जाए।विज्ञापन
विज्ञापन