: शतरंज प्रतियोगिता संपन्न
Barkat Qureshi / Sun, Jun 22, 2025 / Post views : 186
शतरंज प्रतियोगिता संपन्न
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 22 जून 2025/ शतरंज के खेल प्रेमियों के लिए डिस्ट्रिक्ट चेस क्लब के तत्वावधान द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल में रविवार को जिला स्तरीय ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अभिषेक नायरे ने द्वितीय, आशीष कुमार यादव ने तृतीय, कोस्तुभ उपाध्याय ने चतुर्थ तथा आयुष उपाध्याय ने पंचम स्थान प्राप्त किया। वहीं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम स्थान रजित चौहान, द्वितीय स्थान यश शर्मा, तृतीय स्थान तनमय रघुवंशी, चतुर्थ स्थान रामानुजन स्वामी तथा पांचवें स्थान पर ईशान तिवारी रहे।
प्रतियोगिता में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के 91 तथा 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि प्रतियोगिता को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास कर इसे राज्य स्तर तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा ताकि हरदा जिले के सभी बच्चों को इसका लाभ मिल सके। उन्होने कहा कि बच्चों को शतरंज खेल के प्रति बच्चों को प्रोत्साहन करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेस क्लब के अध्यक्ष आलोक जैन, क्लब के सचिव पी. सी. पोर्ते, मिडिया प्रभारी रोहित तिवारी, कोषाध्यक्ष सत्यम बंसल, उपाध्यक्ष जय शंकर कानवा, रामनिवास जाट सहित अन्य बच्चों के माता-पिता एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 22 जून 2025/ शतरंज के खेल प्रेमियों के लिए डिस्ट्रिक्ट चेस क्लब के तत्वावधान द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल में रविवार को जिला स्तरीय ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अभिषेक नायरे ने द्वितीय, आशीष कुमार यादव ने तृतीय, कोस्तुभ उपाध्याय ने चतुर्थ तथा आयुष उपाध्याय ने पंचम स्थान प्राप्त किया। वहीं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम स्थान रजित चौहान, द्वितीय स्थान यश शर्मा, तृतीय स्थान तनमय रघुवंशी, चतुर्थ स्थान रामानुजन स्वामी तथा पांचवें स्थान पर ईशान तिवारी रहे।
प्रतियोगिता में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के 91 तथा 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि प्रतियोगिता को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास कर इसे राज्य स्तर तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा ताकि हरदा जिले के सभी बच्चों को इसका लाभ मिल सके। उन्होने कहा कि बच्चों को शतरंज खेल के प्रति बच्चों को प्रोत्साहन करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेस क्लब के अध्यक्ष आलोक जैन, क्लब के सचिव पी. सी. पोर्ते, मिडिया प्रभारी रोहित तिवारी, कोषाध्यक्ष सत्यम बंसल, उपाध्यक्ष जय शंकर कानवा, रामनिवास जाट सहित अन्य बच्चों के माता-पिता एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।विज्ञापन
विज्ञापन